एशिया कप में फिर होगा भारत-पाकिस्तान का मैच, BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान, सरफराज के भाई को मिली जगह

India vs Pakistan U-19 Asia Cup: वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में टीम इंडिया ने बाजी मार ली थी। अब एक और मैच इन दोनों टीमों के बीच खेला जाना है। अंडर 19 एशिया कप में दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला जाना है। भारतीय टीम की घोषणा भी कर दी गई है।

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला लीग चरण के दौरान खेला जाएगा। 10 दिसम्बर को यह मैच खेला जाएगा। आईसीसी क्रिकेट एकेडमी में सभी मुकाबले होंगे। दुबई में टूर्नामेंट आयोजित कराया जाएगा। सेमीफाइनल और फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

indian team

भारतीय टीम का अभियान 8 दिसम्बर को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के साथ शुरू हो जाएगा। इसके बाद 10 दिस्मबर को पाकिस्तान और 12 दिस्मबर को नेपाल के साथ मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें जापान की टीम भी शामिल है।

एशिया कप के बाद अंडर 19 वर्ल्ड कप भी खेला जाना है। यह हाल ही में श्रीलंका से दक्षिण अफ्रीका शिफ्ट किया गया है। एशिया कप का फाइनल मैच 17 दिसम्बर को खेला जाएगा। भारतीय टीम की घोषणा भी बीसीसीआई ने अब कर दी है।

टीम इंडिया में कुल 15 खिलाड़ी शामिल हैं। उदय सहारन को टीम का कप्तान बनाया गया है। सौम्य कुमार पांडे को उपकप्तान बनाया गया है। तीन ट्रेवलिंग स्टैंडबाय खिलाड़ी भी इस टीम में शामिल किये गये हैं। चार खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनको रिजर्व के तौर पर रखा गया है। सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान को भी जगह मिली है।

भारतीय अंडर 19 टीम

अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), अरवेल्ली अवनीश राव (कीपर), सौम्य कुमार पांडे (उपकप्तान), मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन (कीपर), धनुष गौड़ा , आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी, नमन तिवारी

ट्रैवलिंग स्टैंडबाय खिलाड़ी: प्रेम देवकर, अंश गोसाई, मोहम्मद अमान

रिजर्व खिलाड़ी: दिग्विजय पाटिल, जयंत गोयत, पी विग्नेश, किरण चोरमले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+