Asia Cup 2023: एशिया कप में 2 सितंबर को होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला, इस मैदान पर होगी भिड़ंत
Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के तहत इंडिया और पाकिस्तान का मैच 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा। पीसीबी के हाईब्रिड मॉडल (Hybrid model) के तहत खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के ड्राफ्ट शेड्यूल के अनुसार, पाकिस्तान (Pakistan) का पहला मैच 30 अगस्त को नेपाल (Nepal) के साथ होगा।
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, टूर्नामेंट का पहला मैच मुल्तान में खेला जाएगा और मेजबान पाकिस्तान का मुकाबला नेपाल से होगा और फाइनल 17 सितंबर को कोलंबो में होगा। फिलहालस, टूर्मानेंट का फाइनल शेड्यूल घोषित नहीं किया गया है।

टूर्नामेंट में कुल 13 मैच खेले जाएंगे
पीसीबी (PCB) द्वारा तैयार किए गए मूल ड्राफ्ट शेड्यूल में कई बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसका मुख्य कारण हाल ही में एसीसी द्वारा हाइब्रिड मॉडल के आधार पर पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाने वाला छह देशों का टूर्नामेंट है।टूर्नामेंट में कुल 13 मैच खेले जाएंगे।
पाकिस्तान को भारत और नेपाल के साथ ग्रुप ए में रखा गया
पाकिस्तान को ग्रुप ए में भारत और नेपाल के साथ रखा गया है, जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ग्रुप बी में हैं। प्रत्येक ग्रुप से टॉप दो टीमें सुपर फोर चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी और इस चरण में टॉप दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी।
एशिया कप इस बार 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाएगा। भारत में 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के लिए नेपाल को छोड़कर छह टीमों में से पांच के लिए तैयारी करने का ये शानदार मौका होगा।
एशिया कप 2023 के ओरिजनल मॉडल के अनुसार, पाकिस्तान को सिर्फ एक शहर में चार मैचों की मेजबानी करनी थी। हालांकि, इस महीने नए अध्यक्ष जका अशरफ के नेतृत्व में नए पीसीबी प्रशासन के कार्यभार संभालने के बाद मुल्तान को दूसरे आयोजन स्थल के रूप में जोड़ा गया था। ड्राफ्ट शेड्यूल में मुल्तान को केवल शुरुआती मैच की मेजबानी करनी है, जबकि लाहौर में तीन मैच और एक सुपर फोर गेम आयोजित किया जाएगा।
बांग्लादेश को 3 सितंबर को लाहौर में अफगानिस्तान से खेलना है और उसके बाद 5 सितंबर को गद्दाफी स्टेडियम में श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान से खेलना है। ड्राफ्ट शेड्यूल में यह भी बताया गया है कि चाहे वे पहले दौर में कहीं भी समाप्त हों, पाकिस्तान A1 और भारत A2 रहेगा। श्रीलंका बी1 और बांग्लादेश बी2 होगा।
यदि नेपाल और अफगानिस्तान सुपर फोर चरण के लिए क्वालिफाई करते हैं, तो वे बाहर होने वाली टीम का स्थान ले लेंगे (ग्रुप ए में पाकिस्तान या भारत और ग्रुप बी में श्रीलंका और बांग्लादेश)।
ड्राफ्ट शेड्यूल में लिस्टेड एकमात्र सुपर फ़ोर मैच पाकिस्तान में 6 सितंबर को ए1 और बी2 के बीच खेला जाएगा। यदि पाकिस्तान और भारत दोनों सुपर फोर चरण में आगे बढ़ते हैं, तो वे 10 सितंबर को कैंडी में फिर से खेलेंगे। दांबुला सुपर 4 चरण में तीन मैचों की मेजबानी के लिए लिस्टेड दूसरा श्रीलंकाई वेन्यू है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications