Ind vs Pak: Hotstar सब्सक्रिप्शन के बिना भी फ्री में देख सकते हैं भारत-पाकिस्तान मैच लाइव, यहां जानें तरीका

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप टी-20 मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। इस मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट जानने के लिए फैंस वैसे तो हॉटस्टार ऐप और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नई दिल्ली, 28 अगस्त। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप टी-20 मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। इस मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट जानने के लिए फैंस वैसे तो हॉटस्टार ऐप और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन जिन फैंस के पास हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं है, वो भी इस मुकाबले का मजा बिल्कुल फ्री में उठा सकते हैं।

इस तरह फ्री में देख सकते हैं लाइव मैच

इस तरह फ्री में देख सकते हैं लाइव मैच

ऐसे फैंस जिनके पास हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं है, लेकिन घरों में डीडी फ्री डिश सर्विस है। वे दूरदर्शन के डीडी नेशनल और डीडी स्पोर्ट्स पर एशिया कप 2022 का सीधा प्रसारण फ्री में देख सकते हैं। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को देखने के लिए जियो टीवी का सहारा लिया जा सकता है। इसके लिए बस आपके पास एक जियो का नंबर होना चाहिए जिसके जरिए आप लाइव टीवी ओपन कर सकते हैं।

स्टार नेटवर्क के पास है लाइव प्रसारण का अधिकार

स्टार नेटवर्क के पास है लाइव प्रसारण का अधिकार

एशिया कप 2022 के लाइव प्रसारण का अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। ऐसे में इसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा। स्टार नेटवर्क के पास भारत और भारतीय उपमहाद्वीप में एशिया कप 2022 का सीधा प्रसारण करने का अधिकार है। ऐसे में दर्शक यहां स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी और स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी देख सकते हैं।

पाकिस्तान में इस चैनल पर प्रसारित होगा लाइव मैच

पाकिस्तान में इस चैनल पर प्रसारित होगा लाइव मैच

पाकिस्तान में भारत और पाकिस्तान के मैच का सीधा प्रसारण पाकिस्तान के स्पोर्ट्स टीवी चैनल पीटीवी स्पोर्ट्स और टेन स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। वहीं, भारत बनाम पाकिस्तान मैच 2022 की पाकिस्तान में लाइव स्ट्रीमिंग पीटीवी स्पोर्ट्स और टेन स्पोर्ट्स की आधिकारिक ऐप या साइट पर देखी जा सकती है। जबकि भारत में हॉटस्टार पर लाइव का मैच स्ट्रीमिंग किया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान की टीमें

भारत और पाकिस्तान की टीमें

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई , भुवनेश्वर कुमार अर्शदीप सिंह और अवेश खान।

पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+