एशिया कप में 14 बार भिड़े हैं भारत और पाकिस्तान, जानिए कौन किस पर पड़ा है भारी

नई दिल्ली, अगस्त 02। क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला बॉर्डर पर दोनों देशों के बीच होने वाली जंग से कम नहीं होता है। सिर्फ खिलाड़ियों को अगर छोड़ दिया जाए तो दोनों देशों के क्रिकेट फैंस इस हाईवोल्टेज मुकाबले को देखने के लिए इतना बेताब रहते हैं कि इस मैच को एक उत्सव की तरह लेते हैं। जब से दोनों देशों के बीच क्रिकेट के द्विपक्षीय रिश्ते खत्म हुए हैं, तब से यह हाईवोल्टेज आईसीसी टूर्नामेंट या फिर एशिया कप में ही देखने को मिलता है।

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का इतिहास

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का इतिहास

एशिया कप 2022 के लिए शेड्यूल की घोषणा हो गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 28 अगस्त को होगा। आपको बता दें कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें 14 बार आपस में भिड़ चुकी हैं, जिसमें से भारत ने 8 बार जीत दर्ज की है तो वहीं पाकिस्तान 5 बार जीता है, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था। आपको बता दें कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान 1984 में पहली बार आपस में भिड़े थे। उस मैच में भारत ने 54 रन से जीत दर्ज की थी।

भारत ने सबसे अधिक 4 बार जीता है एशिया कप

भारत ने सबसे अधिक 4 बार जीता है एशिया कप

आपको बता दें कि भारत एशिया कप का डिफेंडिंग चैंपियन है। आखिरी एशिया कप टूर्नामेंट 2018 में हुआ था, जिसके फाइनल में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराया था। इससे पहले 2016 में भी भारत ने ही एशिया कप जीता था। भारत ने सबसे अधिक 7 बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है, जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ 2 बार ही एशिया कप जीता है। पाकिस्तान साल 2012 में आखिरी बार एशिया जीता था। वहीं श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट को 4 बार जीता है।

श्रीलंका पर थी इस बार एशिया कप की मेजबानी

श्रीलंका पर थी इस बार एशिया कप की मेजबानी

आपको बता दें कि एशिया कप 2022 का आयोजन कोविड की वजह से देर से हो रहा है। इस बार एशिया कप की मेजबानी श्रीलंका के पास थी, लेकिन वहां आर्थिक और राजनीतिक संकट की वजह से एशिया कप को यूएई शिफ्ट कर दिया गया। पिछली बार 2018 में भी एशिया कप भारत में होना था, लेकिन पाकिस्तान के साथ विवाद की वजह से एशिया कप को यूएई में शिफ्ट किया था। अब 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+