IND vs NZ: दूसरे टी-20 मुकाबले पर भी मंडराए संकट के बादल, जानिए मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच 20 नवंबर को माउंट माउंटगुई के वे ओवल में खेला जाना है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो सका था। बिना टॉस के ही पहले मैच को रद्द कर दिया गया था।
India vs NewZealand 2nd T20 Mount Maunganui Weather: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच 20 नवंबर को माउंट माउंटगुई के वे ओवल में खेला जाना है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो सका था। बिना टॉस के ही पहले मैच को रद्द कर दिया गया था। ऐसे में अब सबकी नजरें रविवार को होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले पर बनी हुई है। लेकिन दूसरे मैच पर भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

बारिश के कारण नहीं हुआ था पहला मैच
इस दौरे का पहला टी-20 मैच बारिश में धुलने के बाद फैंस बेसब्री के साथ दूसरे टी-20 मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन एक्यूवेदर साइट के मुताबिक रविवार यानी 20 नवंबर को माउंट माउंटगुई में 90 फीसदी बारिश की आशंका है। इस दौरान वहां 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। तापमान की बात करें तो अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री तक रहने की संभावना है।

रद्द हो सकता है दूसरा भी मुकाबला
बारिश की वजह से दूसरा टी-20 मैच भी रद्द किया जा सकता है। पहला मैच देखने के लिए भारतीय फैंस बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचे थे। लेकिन मौसम खऱाब होने के कारण उन्हें निराशा ही हाथ लगी। ऐसे में फैंस दूसरे मैच का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे थे। लेकिन बारिश एक बार फिर उनके लिए विलेन साबित हो सकती है। दूसरा टी-20 मैच अगर बारिश के कारण नहीं होता है तो इससे भारतीय फैंस को बड़ा झटका लगेगा।

माउंट मॉन्गनुई में बारिश की संभावना
न्यूजीलैंड के समयानुसार शाम 07:00 बजे - बारिश की संभावना - 36%
रात 8:00 बजे स्थानीय समय - बारिश की संभावना - 49%
रात 9:00 बजे स्थानीय समय - बारिश की संभावना - 64%
रात 10:00 बजे - बारिश की संभावना - 64%
रात 11:00 बजे- बारिश की संभावना - 40%

जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत- शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड- डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (विकेटकीपर), फिन एलन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी।












Click it and Unblock the Notifications