लाजवाब! एक हाथ से हार्दिक पंड्या ने पकड़ा बेहतरीन कैच, देखकर हर कोई रह गया हैरान

India vs New Zealand, Hardik Pandya Catch: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारत को 12 रनों से जीत मिली है। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में अपनी बढ़त बना ली है।

India vs New Zealand

India vs New Zealand, Hardik Pandya Catch: भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी के अलावा फील्डिंग से भी सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हार्दिक पंड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक हाथ से कमाल का कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस हार्दिक के इस कैच पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक हाथ से किया कमाल

एक हाथ से किया कमाल

अपनी ही गेंदबाज़ी के दौरान हार्दिक के पास नीचे की ओर कैच आई। आमतौर पर किसी भी गेंदबाज के लिए इस तरह का कैच पकड़ना काफी मुश्किल भरा रहता है। लेकिन हार्दिक ने आगे की ओर छलांग लगाते हुए गेंद को अपने हथेली में दबा लिया। हार्दिक पंड्या ने अपने पहली ही ओवर में न्यूजीलैंड को सबसे बड़ा झटका दिया है। डेवन कॉनवे सामने की तरफ ड्राइव लगाने की कोशिश में कैच आउट हो गए। न्यूजीलैंड की टीम का बड़े स्कोर बनाने की उम्मीद इस विकेट के साथ ही खत्म हो गई।

15 रन पर 5 बल्लेबाज लौटे पवेलियन

15 रन पर 5 बल्लेबाज लौटे पवेलियन

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए शुरू से ही न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों पर दबदबा बनाने का काम किया। मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और हार्दिक पंड्या ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। न्यूजीलैंड की टीम ने सिर्फ 15 के स्कोर पर ही अपने बल्लेबाजों का विकेट गंवा चुकी थी।

इस तरह गिरे विकेट

इस तरह गिरे विकेट

फिन एलेन पांच गेंदों में खाता खोले बिना मोहम्मद शमी की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर वापस पवेलियन लौट गए। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने हेनरी निकोलस को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया है। डेरिल मिचेल को एक रन के स्कोर पर शमी ने आउट किया। फिर पंड्या ने अपनी ही गेंद पर डेवोन कॉन्वे का कैच पकड़ा। शार्दुल ठाकुर ने कीवी कप्तान टॉम लाथम को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट किया।

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंडः फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपली, लोकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+