IND vs NZ 1st Test: बारिश ने फेरा फैंस के अरमानों पर पानी, पहले दिन का खेल रद्द
India vs New Zealand first Test: बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच पहला टेस्ट मैच पहले दिन शुरू नहीं हो सका। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत बुधवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने जा रहा है। लेकिन खराब मौसम के कारण पहले दिन का खेल समय पर शुरू नहीं हो सका और बाद में बारिश के कारण रद्द कर दिया गया।
मैच होने का इंतजार कर रहे थे फैंस
खराब मौसम के कारण शुरू में ही देरी होने से मुकाबले के लिए टॉस भी नहीं किया जा सका। इस सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने शानदार फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू मैदान पर 2-0 से सीरीज जीत ली थी। बारिश होने के बावजूद फैंस बड़ी तादाद में स्टेडियम में मैच होने का इंतजार कर रहे थे।

बारिश ने बिगाड़ा खेल
बेंगलुरू के मौजूदा मौसम को देखते हुए बारिश के कारण आने वाले दिनों का खेल भी रद्द भी किया जा सकता है। वेदर रिपोर्ट की मानें तो आने वाले दिनों में भी मौसम खराब रह सकता है। ऐसे में टेस्ट मैच के रिजल्ट पर भी गहरा असर देखन को मिल सकता है।
तेज गेंदबाजों को मिल सकता है फायदा
बारिश की वजह से पिच में नमी हो सकती है जिससे दोनों टीमें अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को बढ़ाने पर विचार कर सकती हैं। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के दिन पिच की स्थिति के आधार पर तीन स्पिनरों और तीन तेज गेंदबाजों वाले संतुलित आक्रमण को उतारने की संभावना पर खुलकर चर्चा की थी। भारत इस सीरीज में मोहम्मद शमी के बिना उतर रही है, जो अभी भी फिट नहीं हो सके हैं।
भारतीय टीम का नेतृत्व रोहित शर्मा कर रहे हैं, जिसमें विराट कोहली, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह जैसे प्रमुख खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं। टॉम लैथम की कप्तानी वाली कीवी टीम में केन विलियमसन और टिम साउथी जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications