ऑकलैंड में भारत-न्यूजीलैंड मैच के सभी टिकट क्यों बिके? कुल कितने दर्शक स्टेडियम आएंगे?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का रोमांच अब ऑकलैंड पहुंच गया है। शुक्रवार को ईडन पार्क में होने वाले चौथे टी20 मुकाबले के सभी टिकट बिक चुके हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक मैच देखने के लिए 40 हजार से अधिक दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। यह न्यूजीलैंड में किसी द्विपक्षीय सीरीज के मुकाबले में दर्शकों की मौजूदगी का नया रिकॉर्ड होगा। आखिर इस मैच को लेकर इतना उत्साह क्यों है?

न्यूजीलैंड क्रिकेट के कमर्अशियल अधिकारी ग्लेन क्रिचली के मुताबिक भारत के इस दौरे को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी उम्मीद से कहीं ज्यादा रही है। उन्होंने कहा कि ईडन पार्क में खचाखच भरा स्टेडियम दोनों टीमों के प्रशंसकों के लिए यादगार माहौल बनाएगा। भारत जैसी बड़ी टीम के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेलने का मौका इस उत्साह की अहम वजह है।

Auckland stadium

पहले दो मैच भी रहे हाउसफुल

यह सिर्फ ऑकलैंड के मुकाबले तक सीमित नहीं है। क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में सीरीज के शुरुआती दोनों टी20 मैचों के टिकट भी बिक चुके थे। इसके अलावा हैमिल्टन में रविवार को होने वाले पांचवें और आखिरी टी20 के टिकट भी पूरी तरह बिक गए हैं। इससे साफ है कि भारत के पूरे दौरे को न्यूजीलैंड में शानदार समर्थन मिल रहा है।

अभिषेक और वैभव की बल्लेबाजी ने बढ़ाया रोमांच

वेलिंग्टन में तीसरे टी20 के दौरान अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय प्रशंसकों को रोमांचित कर दिया। अभिषेक ने 38 गेंदों में 113 रन बनाए, जबकि वैभव ने 19 गेंदों में 45 रन ठोके। दोनों ने पहले विकेट के लिए 133 रन जोड़े और भारत ने 199 रन का लक्ष्य 13.2 ओवर में हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ भारत पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। हालांकि, न्यूजीलैंड में टिकटों की मांग सिर्फ इस एक पारी का नतीजा नहीं है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, पूरे दौरे के लिए 1.26 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जिनमें 71 हजार से अधिक टिकट टी20 सीरीज के हैं।

ईडन पार्क में बनेगा नया रिकॉर्ड

इससे पहले ईडन पार्क में द्विपक्षीय सीरीज के मुकाबले में सबसे ज्यादा 36523 दर्शक 2019 में भारत के खिलाफ पुरुष और महिला टीमों के मैचों वाले आयोजन में पहुंचे थे। अब 40 हजार से अधिक दर्शकों की उम्मीद के साथ यह रिकॉर्ड टूटने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस मैदान पर इससे ज्यादा भीड़ केवल 1982 और 2015 में देखी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+