IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड मुंबई टेस्ट में बारिश डालेगी खलल? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
IND vs NZ Pitch and Weather: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में हार के साथ ही टीम इंडिया इस सीरीज को गंवा बैठी। इसके बाद अब तीसरे टेस्ट में प्रतिष्ठा बचाने का मौका है। टीम इंडिया इस मौके का पूरा लाभ उठाने का प्रयास करेगी। भारतीय टीम हर हाल में शुक्रवार को होने जा रहे इस मैच में जीत दर्ज करना चाहेगी।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मैच को लेकर कीवी टीम भी उत्साहित है क्योंकि सीरीज पहले ही उन्होंने अपने नाम कर ली है और पहली बार भारत में आकर जीत हासिल की है। भारतीय टीम अपनी बैटिंग यूनिट के खराब प्रदर्शन की वजह से हार गई।

भारत vs न्यूजीलैंड मुंबई टेस्ट पिच रिपोर्ट
लाल मिट्टी से बनी पिच तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल और गति प्रदान करती है। यह पिच सूखी होने का अनुमान है, ऐसे में स्पिनरों के लिए भी मदद देखने को मिलेगी। इससे स्पिनरों के लिए टर्न के साथ बाउंस भी देखने को मिलेगा। शुरुआती दो दिनों के लिए यहाँ बैटिंग अच्छी होगी। इसके बाद गेंदबाज अपना काम करेंगे।
भारत vs न्यूजीलैंड मुंबई टेस्ट वेदर अपडेट
मौसम को लेकर ज्यादा नहीं लेकिन थोड़ी चिंता की बात देखने को मिल सकती है। वानखेड़े स्टेडियम में पहले दिन के खेल में बारिश हो सकती है। इसके अलावा अन्य चार दिनों में बारिश जैसी कोई संभावना देखने को नहीं मिलेगी और मैच में किसी तरह की बाधा भी नहीं आएगी।
भारत vs न्यूजीलैंड टेस्ट हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट में खेले गए मैचों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 64 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में भारतीय टीम ने 22 मैचों में जीत दर्ज की है। कीवी टीम ने कुल 15 मैचों में जीत हासिल की है और 27 मुकाबले ड्रॉ हुए हैं।
भारत vs न्यूजीलैंड मुंबई टेस्ट कहां देखें
भारतीय समय के अनुसार इस मैच का टॉस सुबह 9 बजे हो जाएगा। मैच शुरू सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर होगा। इसे स्पोर्ट्स 18 पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा जियो सिनेमा एप्लीकेशन और वेबसाईट पर यह मैच लाइव देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications