IND vs NZ 3rd T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर लिया बैटिंग का फैसला, उमरान-सैमसन को नहीं मिला मौका

भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand 3rd T20I) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला नेपियर के मैक्लीन पार्क में खेला जाना है जहां पर बारिश के चलते टॉस में देरी हो हुई। जब टॉस शुरू हुआ तो न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

India vs New Zealand 3rd T20I

इस मैच से पहले शुरुआती दो मैचों में भारतीय टीम 1-0 से आगे है क्योंकि सीरीज का पहला मैच बारिश ने धोया था और फिर दूसरे मैच में सूर्यकुमार ने कीवियों को धोया था। इस तरह से आज भारत के पास सीरीज जीतने और न्यूजीलैंड के सामने सीरीज बराबर करने का मौका मौजूद है।

इस मुकाबले की शुरुआत पर भी बारिश का साया पड़ा क्योंकि हल्की बौछारों ने टॉस होने में देरी की। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों को मैदान पर फुटबॉल खेलते देखा गया। नजरें पहले मैच में मौका नहीं पाए उमरान मलिक और संजू सैमसन पर थी। दोनों ही आसपास थे और वार्म-अप में जुटे थे।

इन दोनों को पहले मैचों में भी जगह नहीं दी गई थी और इस बार भी मौका नहीं मिला है क्योंकि भारतीय टीम सिर्फ एक बदलाव के साथ उतरी है। वाशिंगटन सुंदर की जगह पर हर्षल पटेल को लिया गया है।

पिच की बात करें तो यहां पर कुछ घंटों से कवर रखे गए थे। घास की एकसमान सतह भी यहां देखने को मिल रही है। पिच हार्ड है जहां पर बहुत नमी नहीं है। साउड बाउंड्री छोटी है। स्पिनरों को यहां पर ग्रिप में मदद मिल सकती है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-

भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या , दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे , ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, टिम साउथी , लॉकी फर्ग्यूसन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+