IND vs NZ: बचकानी हरकत कर OUT हुए किशन, फैंस ने लगाई लताड़, कहा- ये गली क्रिकेट नहीं है....
India vs New Zealand 3rd ODI, Latest Updates: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने तीसरे वनडे में धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की। रोहित-गिल ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

India vs New Zealand 3rd ODI, Latest Updates: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने फॉर्म हासिल किया। तीसरे मैच में शतक जड़कर उन्होंने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया। रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल ने भी अपना शतक पूरा किया। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 212 रनों की साझेदारी की। 26 ओवर के अंदर ही भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतक लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
ईशान किशन से हुई बड़ी गलती
बल्लेबाजों के लिए मददगार इस पिच पर ईशान किशन के पास एक बड़ा स्कोर बनाने का मौका था। लेकिन ईशान किशन ऐसा करने में नाकाम रहे। वह एक बचकानी हरकत कर अपना विकेट गंवा बैठे। ईशान किशन शॉट खेलते ही रन लेने के लिए दौड़ पड़ते थे। किशन के कॉल पर कोहली ने भी क्रीज छोड़ दी थी। लेकिन अचानक किशन ने अपना इरादा बदला और वापस लौटने लगे। पर तब तक काफी देर हो चुकी थी।
ईशान रन आउट होकर लौटे पवेलियन
ईशान आधे रास्ते से वापस जाने लगे, दोनों ही बल्लेबाज एक ही छोड़ पर पहुंच गए। जिसके बाद ईशान किशन को वापस पवेलियन लौटना पड़ा। ईशान किशन 24 गेंद में 17 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। ईशान किशन के बाद विराट कोहली 27 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाने में सफलता हासिल की। जैकॉब डफी ने विराट कोहली को ब्लेयर टिकनर के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा।
फैंस का फूटा गुस्सा
ईशान किशन के आउट होने के साथ ही भारतीय टीम का रन रेट भी कम होता चला गया। इतना ही नहीं भारतीय टीम निरंतर अंतराल पर अपने विकेट भी गंवाती रही। एक समय ऐसा लग रहा था कि आसानी से भारत 400 का आंकड़ा पार कर लेगी। किशन के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने अपना गुस्सा जाहिर किया। सूर्यकुमार यादव भी इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं वॉशिंगटन सुंदर 14 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए।












Click it and Unblock the Notifications