क्या Kangana Ranaut की सच में हुई शादी? BJP सांसद का 5 मर्दों संग था अफेयर, 20 साल बड़े BF ने तो खूब पीटा था!

Kangana Ranaut Affairs: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गई हैं। दरअसल इंटरनेट पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने नजर आ रही हैं। बस फिर क्या था, वीडियो वायरल होते ही लोगों के सवालों की बाढ़ आ गई। लोग पूछ रहे हैं कि क्या कंगना रनौत ने गुपचुप शादी कर ली है?

कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली शादी?
आपको बता दें कि वायरल हो रहे वीडियो में कंगना रनौत अपने बॉडीगार्ड्स के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने मीडिया से बात नहीं की लेकिन उनके शादीशुदा लुक ने लोगों का पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सोशल मीडिया पर कुछ ही मिनटों में #KanganaRanaut ट्रेंड करने लगा और लोग उनके सीक्रेट हसबैंड का नाम तक खोजने लगे।

Kangana Ranaut

वायरल वीडियो के पीछे है कोई फिल्मी कहानी?

-वायरल हो रही इन खबरों के पीछे की सच्चाई कुछ और ही नजर आ रही है। कंगना रनौत के फैंस का मानना है कि एक्ट्रेस का ये लुक उनकी आने वाली फिल्म 'क्वीन 2' या फिर 'तनु वेड्स मनु 3' की शूटिंग का हिस्सा हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म में उनका किरदार शादीशुदा महिला के रूप में दिखाई देगा और यही वजह है कि वह मंगलसूत्र और पारंपरिक चूड़ियों में नजर आ रही हैं।

Kangana Ranaut ने छिपकर की शादी? BJP सांसद ने पहना मंगलसूत्र, लोगों ने बता दिया दूल्हे का नाम! क्या है सच?
Kangana Ranaut ने छिपकर की शादी? BJP सांसद ने पहना मंगलसूत्र, लोगों ने बता दिया दूल्हे का नाम! क्या है सच?

-ऐसे में कंगना रनौत ने असल जिंदगी में शादी की है या नहीं, इस बात का पता अभी तक चल नहीं पाया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया ने कंगना के इस लुक को रियल लाइफ से जोड़कर चर्चाओं का नया दौर शुरू कर दिया है।

मंगलसूत्र देखते ही फैंस को याद आए कंगना के पुराने रिश्ते

कंगना रनौत का ये शादीशुदा अवतार सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके पुराने रिश्तों की चर्चाएं भी फिर तेज हो गई हैं। इंटरनेट यूजर्स ने उनके कई चर्चित अफेयर्स को लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया है।

कंगना रनौत के 5 अफेयर्स-

1. ऋतिक रोशन

सबसे ज्यादा चर्चा बॉलीवुड के फेमस एक्टर ऋतिक रोशन के साथ कंगना रनौत के विवादित रिश्ते की हो रही है। आपको बता दें कि एक समय पर कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच चले ईमेल विवाद और बयानबाजी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ऐसे में फैंस ने मजाकिया अंदाज में कहना शुरू कर दिया कि क्या कंगना आखिरकार अपने सिली एक्स को भूलकर जिंदगी में आगे बढ़ गई हैं?

2. अजय देवगन

बॉलीवुड एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर अजय देवगन के साथ कंगना रनौत के कथित रिश्ते की चर्चाएं एक समय पर खूब हुई थीं। कहा जाता है कि फिल्म Once Upon A Time In Mumbaai के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। कहा जाता है कि कंगना इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हो गई थीं लेकिन अजय देवगन अपनी पत्नी एक्ट्रेस काजोल को छोड़ने के मूड में बिल्कुल नहीं थे,जिसके बाद ये रिश्ता टूट गया।

3. अध्ययन सुमन

वहीं एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन के साथ कंगना रनौत का रिश्ता भी एक दौर में काफी विवादों में रहा था। फिल्म 'राज 2' के सेट पर एक्टर अध्ययन सुमन और कंगना रनौत का प्यार परवान चढ़ा था लेकिन जब इनका ब्रेकअप हुआ तो अध्ययन ने कंगना पर मारपीट और यहां तक कि 'काला जादू' (Black Magic) करने जैसे बेहद संगीन और अजीब आरोप लगाए थे।

4. आदित्य पंचोली

कंगना रनौत का नाम एक्टर आदित्य पंचोली के साथ भी लंबे समय तक जुड़ा रहा था। जब कंगना बॉलीवुड में एकदम नई थीं और स्ट्रगल कर रही थीं, तब खुद से 20 साल बड़े और शादीशुदा एक्टर आदित्य पंचोली के साथ वह रिलेशनशिप में थीं। आदित्य पंचोली ने एक बार दावा भी किया था कि वह दोनों 'पति-पत्नी' की तरह रहते थे लेकिन बाद में इस रिश्ते का अंत घरेलू हिंसा और पुलिस केस के साथ बेहद कड़वे मोड़ पर हुआ था।

5. निकोलस लाफर्टी

यूके बेस्ड डॉक्टर निकोलस लाफर्टी के साथ कंगना का रिश्ता भी एक समय सुर्खियों में रहा था। दरअसल बॉलीवुड के विवादों से दूर कंगना का दिल एक बार यूके के एक डॉक्टर और साइंटिस्ट निकोलस लाफर्टी पर भी आया था। सिमी ग्रेवाल के शो में कंगना ने खुद कबूला था कि वह उनके साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं। दोनों को मुंबई में साथ देखा भी गया था लेकिन बात शादी तक पहुंचने से पहले ही दोनों अलग हो गए।

फिलहाल राजनीति और फिल्मों में व्यस्त हैं कंगना रनौत

इन तमाम अफवाहों के बीच एक बात साफ है कि फिलहाल कंगना रनौत अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर पूरा ध्यान दे रही हैं। एक तरफ वह राजनीति में सक्रिय हैं तो दूसरी ओर उनकी आने वाली फिल्मों को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित हैं। हालांकि उनके इस वायरल लुक ने सोशल मीडिया पर हलचल जरूर मचा दी लेकिन सच यही है कि अभी तक कंगना ने शादी नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+