IND vs NZ: 'रोहित शर्मा को टेस्ट से भी रिटायर हो जाना चाहिए', शर्मनाक हार के बाद कप्तान पर फूटा फैंस का गुस्सा
India vs New Zealand, 2nd Test: भारतीय टीम को अपने घर पर 12 साल बाद टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड ने लगातार दो मुकाबले को जीतकर सीरीज पर अजेय बढ़त हासिल कर ली है। पहले दोनों ही मैचों में भातीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। भारत की हार के साथ ही सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा ट्रोल हो रहे हैं। फैंस रोहित से टेस्ट से भी संन्यास लेने की बात कह रहे हैं।
भारत पर 113 रनों से शानदार जीत
न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट मैच में भारत पर 113 रनों से शानदार जीत हासिल की। इस जीत ने न केवल न्यूजीलैंड को सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त दिलाई, बल्कि भारतीय धरती पर उनकी पहली टेस्ट सीरीज जीत भी दर्ज की। यह कीवी टीम के लिए एक बड़ा अवसर है, जिसने 2012 से चली आ रही हार के सिलसिले को तोड़ने का काम किया है।

12 साल बाद मिली घर पर हार
साल 2012 में भारत को आखिरी बार घरेलू मैदान पर सीरीज हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारतीय टीम कभी भी अपने घर पर सीरीज नहीं हारी है, लेकिन अब 12 साल लगातार जीत के सिलसिले को न्यूजीलैंड ने तोड़ दिया है। भारतीय टीम पुणे टेस्ट को जीतने में नाकाम रही। जिसकी वजह खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन रहा।
रोहित हो रहे हैं ट्रोल
इस हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जमकर ट्रोल हो रहे हैं। फैंस उन्हें टेस्ट से भी संन्यास लेने की सलाह दे रहे हैं। रोहित शर्मा टी-20 से पहले ही रिटायरमेंट ले चुके हैं। मैच की शुरुआत न्यूज़ीलैंड के पहले बल्लेबाज़ी करने के फ़ैसले से हुई। वॉशिंगटन सुंदर के शानदार 7 विकेट की बदौलत पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 259 रन बनाए। हालांकि, जवाब में भारतीय टीम सिर्फ़ 156 रन ही बना सका, जिसमें मिशेल सेंटनर ने भी 7 विकेट लेकर सुंदर की तरह बराबरी का प्रदर्शन किया।
न्यूज़ीलैंड की दूसरी पारी 255 रन पर समाप्त हुई, जिससे भारत के सामने 359 रनों का लक्ष्य रखा गया। भारत अपनी दूसरी पारी में 245 रन पर ऑल आउट होकर मुकाबले को 113 रनों से हार गया।












Click it and Unblock the Notifications