World Cup 2023: सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे होगा या नहीं? ICC ने किया कंफर्म

India vs New Zealand 1st Semi-Final: वनडे वर्ल्ड कप 2023 अब अपने नॉकआउट चरण में पहुंच गई है। आखिरी तीन मुकाबले के बाद साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप के चैंपियन का नाम पूरी दुनिया जान जाएगी। भारतीय टीम ने इस वनडे वर्ल्ड कप में अब तक चैंपियन की तरह खेली है। भारतीय टीम सेमीफाइनल में मौजूद बाकी तीन टीमों के मुकाबले काफी मजबूत दिखाई पड़ रही है।

जानिए कब होंगे मुकाबले: वनडे वर्ल्ड कप में होने वाले दो सेमीफाइनल मुकाबले में पहला मैच 15 नंवबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना आस्ट्रेलिया से होगा। वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में 16 नवंबर को खेला जाएगा। इन दोनों ही मैच खोलने को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ गई है।

India vs New Zealand 1

क्या रिजर्व डे पर होगा मुकाबला: क्रिकेट फैंस के मन में यह सवाल जरूर है कि इन मुकाबलों के लिए रिजर्व डे की सुविधा उपलब्ध है या नहीं? तो आपको बता दें कि आईसीसी यानी कि आईसीसी क्रिकेट काउंसलिंग ने दोनों सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे की व्यवस्था कर रखी है। ऐसे में अगर सेमीफाइनल या फाइनल मैच के दौरान बारिश होती है और खेल पूरा नहीं होता है तो इसे अगले दिन खेला जाएगा।

रिजर्व डे के दिन बारिश होने पर क्या होगा: अगर रिजर्व डे वाले दिन भी मैच पूरा नहीं हो सका और दोनों ही दिनों तक लगातार बारिश होती रही तो ऐसी स्थिति में प्वाइंट्स टेबल में बेहतर स्थिति पर मौजूद टीम को फायदा पहुंचेगा और वह अगले राउंड में चली जाएगी। उदाहरण के लिए अगर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल के दौरान दोनों दिन बारिश होती है तो ऐसी स्थिति में प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर मौजूद भारतीय टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी। वहीं न्यूजीलैंड जो कि चौथे नंबर पर है उसे बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+