IND vs IRE: बारिश के कारण तीसरा टी20 हुआ रद्द, भारत ने आयरलैंड को 2-0 से सीरीज में हराया

India vs Ireland: भारत और आयरलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला रद्द कर दिया गया है। बारिश के कारण मुकाबला शुरू नहीं हो पाया। कई बार निरीक्षण करने के बाद इस मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया। भारतीय टीम ने इस सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया।

जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में पहली बार टीम इंडिया सीरीज खेल रही थी। टीम इंडिया ने शुरुआती दोनों मैचों में जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। तीसरे टी20 मुकाबले में लगातार बारिश होती चली गई। काफी समय तक इन्तजार किया गया और बाद में निरीक्षण का दौर शुरू हुआ। टॉस भी नहीं हो पाया और मैच रद्द करना पड़ा।

india vs ireland

दो से तीन बार निरीक्षण करने के बाद अंत में मैच रद्द करने का निर्णय लिया। बीसीसीआई ने ट्विटर पर इसका अपडेट दिया। भारतीय टीम के लिए सीरीज अच्छी रही है। बुमराह चोट के बाद वापसी करते हुए धमाकेदार प्रदर्शन करने में सफल रहे। उन्होंने दो मैचों में 4 विकेट झटके।

पहले टी20 मैच में भी बारिश का साया देखने को मिला था। टीम इंडिया 140 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट पर 47 रन बनाकर खेल रही थी और बारिश से मैच रुक गया था। इसके बाद भारतीय टीम को डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से 2 रनों से विजेता घोषित कर दिया गया।

दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 33 रनों से जीत दर्ज की। पहले खेलते हुए भारत ने 5 विकेट पर 185 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए आयरलैंड की टीम 8 विकेट पर 152 रनों का स्कोर हासिल किया। टीम इंडिया ने सीरीज में जीत दर्ज कर ली। रिंकू सिंह को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

टीम इंडिया का अगला असाइनमेंट अब एशिया कप है। श्रीलंका और पाकिस्तान में टूर्नामेंट होगा। टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितम्बर को अपना मुकाबला खेलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+