IND vs IRE: पहली बार कप्तानी करते हुए बुमराह प्लेयर ऑफ़ द सीरीज, जानें उन्होंने इस पर क्या कहा

Jasprit Bumrah: भारत और आयरलैंड के बीच डब्लिन में तीसरा टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। टॉस तक नहीं हो पाया। कुछ मौकों पर निरीक्षण किया गया और बाद में मैच रद्द करने की घोषणा कर दी गई। टीम इंडिया ने सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में जीत दर्ज की थी इसलिए सीरीज भी भारत की हो गई।

वापसी करते हुए क्रिकेट खेलकर अच्छा लगा। जब आप गेम होने का इंतजार करते हैं और यह नहीं होता है, तब निराशा होती है। सुबह का मौसम ठीक था और उस समय बारिश जैसा कुछ नहीं था। टीम में हर खिलाड़ी उत्सुक और उत्साह से भरा हुआ था, टीम को लीड करना एक सम्मान की बात होती है।

bumrah

बुमराह ने यह भी कहा कि जब भी टीम की कप्तानी करने का मौका मिलता है, हर कोई इसे पंसद करता है। एक खिलाड़ी के रूप में आप हमेशा चाहते हैं कि आपको जिम्मेदारी मिले। बुमराह ने कहा कि इतने लम्बे समय टीम से बाहर रहने पर कोई शिकायत नहीं है, सब कुछ अच्छा है।

भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि खिलाड़ी जब बताते हैं कि मुझे क्या करना चाहिए, तब मेरा काम और ज्यादा आसान हो जाता है। खिलाड़ियों का पूरा समर्थन रहा है। ऐसे में कप्तानी करना मेरे लिए मुश्किल कार्य नहीं रहा है।

आयरिश कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने कहा कि हमने इस सीरीज में बीच-बीच में अच्छा खेला लेकिन मैचों को फिनिश करना चाहिए था। आशा है कि हमें सीख मिलेगी। इस सीरीज से काफी सकारात्मक चीजें देखने को मिली हैं। ख़ुशी होती अगर आज शाम मैच में कुछ नए चेहरे हमारे लिए खेलते।

चोट के बाद जसप्रीत बुमराह वापसी कर रहे थे और वह ठीक लग रहे हैं। बुमराह को मैच फिट के लिए समय दिया गया था और वह इस पर खरा उतरे हैं। बुमराह को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुना गया. अब एशिया कप में वह खेलेंगे। एशिया कप में वनडे प्रारूप होगा। वहां उनको ज्यादा ओवर करने होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+