IND vs IRE 3rd T20: घर बैठे फ्री में देखें भारत-आयरलैंड का आखिरी मैच, बेहद आसान है तरीका

India vs Ireland 3rd T20I 2023, Live Streaming: आयरलैंड के खिलाफ भारत ने तीन मैचों की सीरीज को जीत लिया है। शुरुआती दो मैचों में दमदार प्रदर्शन करने के बाद अब भारत की नजरें सीरीज के आखिरी मुकाबले पर टिकी होगी। जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारत तीसरे मैच को भी अपने नाम करना चाहेगी। भारतीय टीम में इस सीरीज के लिए कई युवा सितारे मौजूद हैं।

जितेश शर्मा को मिल सकता है मौका: भारत ने सीरीज पहले ही अपने नाम कर लिया है। ऐसे में इस मुकाबले के लिए टीम में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले जितेश शर्मा को तीसरे मैच में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर और मुकेश कुमार को भी इस मैच के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है।

India vs Ireland

फ्री में लाइव देख सकते हैं मैच: भारत और आयरलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले को फैंस फ्री में देख सकते हैं। भारत में टीवी पर स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क पर मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा जियोसिनेमा एप पर फैंस फ्री में मोबाइल और टीवी पर मैच देख सकते हैं। जियो सिनेमा पर मैच देखने के लिए यूजर्स के पास जियो का नंबर होना जरूरी है। इसके बाद वह इस एप को डाउनलोड कर आसानी से मैच का मजा उठा सकता है।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा/शिवम दुबे, शाहबाज अहमद/वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/मुकेश कुमार।

आयरलैंड टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: रॉस अडायर, पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, क्रेग यंग, ​​थियो वैन वोर्कोम, बेंजामिन व्हाइट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+