वेस्टइंडीज के बाद अब इस टीम से होगा भारत का सामना, जानिए कब और कहां होंगे मैच

India vs Ireland 2023 T20I Schedule: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का समापन भारत की हार के साथ हुआ। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-2 से सीरीज गंवा दिया। वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद भारत की नजरें अब अगले टी-20 सीरीज पर होगी। भारत को अब आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलना है। जिसके लिए टीम की घोषणा कर दी गई है।

जसप्रीत बुमराह होंगे कप्तान: लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में वापसी करने को तैयार है। वह इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के कप्तान चुने गए हैं। भारतीय टीम डबलिन के मालहाइड में 18, 20 और 23 अगस्त को मैच खेलेगी। ये सभी मुकाबले भारतीय समयनुसार शाम को साढ़े सात बजे शुरू की जाएगी।

India vs Ireland 1

यहां देख सकेंगे लाइव मैच: भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का आगाज 18 अगस्त को होने जा रही है। इस सीरीज को फैंस आसानी के साथ फ्री में देख सकते हैं। इस सीरीज के लिए प्रसारण का अधिकार वायकॉम-18 को मिला है। भारत और आयरलैंड टी-20 सीरीज को स्पोर्ट्स 18 पर देखा जा सकता है। इसके अलावा इस सीरीज को फैनकोड और जियो सिनेमा पर भी देखा जा सकेगा। जियो सिनेमा पर मैच की स्ट्रीमिंग फ्री में की जाएगी।

जानें सीरीज का पूरा शेड्यूल

18 अगस्त को पहला टी-20 मैच डबलिन में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
20 अगस्त को दूसरा टी-20 मैच डबलिन में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
23 अगस्त को दूसरा टी-20 मैच डबलिन में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और आवेश खान।

टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबिर्नी, मार्क अडायर, रॉस अडैर, कर्टिस कैंफर, गेरेथ डेलनी, जॉर्ज डॉकरेल, फिओन हैंड, जोसुआ लिटिल, बैरी मैक्कार्थी, हैरी टेक्टर, लॉर्केन टकर, थेओ वन वोइरकॉम, बेन वाइट और क्रैग यंग।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+