IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, प्लेइंग-11 में विराट कोहली की वापसी

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कुछ ही देर में शुरू होने वाला है।

लंदन, 14 जुलाई: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। ये मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिल मैदान पर खेला जाएगा, जहां भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने प्लेइंग-11 में श्रेयस अय्यर की जगह विराट कोहली को मौका दिया है, जबकि इंग्लैंड की टीम में कोई चेंज नहीं है।

toss report

कोहली की हुई वापसी
टीम इंडिया और फैंस के लिए अच्छी खबर ये हैं कि दूसरे मैच में पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है। पहले वनडे विराट ग्रोइंग इंजरी के चलते अंतिम एकादश में अपनी जगह नहीं बना सके थे। गौरतलब है कि कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मैच में चोट लग गई थी।

विराट कोहली टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत है। लॉर्ड्स के मैदान पर उन्होंने 2 वनडे मैच खेले हैं और 30.50 की औसत से कुल 61 रन बनाए हैं। इस मैदान पर उनका सबसे बढ़िया प्रदर्शन 45 रन है।

सीरीज जीत पर नजर
पहले मैच में मिली धमाकेदार जीत के बाद रोहित एंड कंपनी की नजरें आज दूसरा वनडे जीतकर सीरीज जीतने पर रहेगी। इंग्लैंड में भारत ने आखिरी बार वनडे सीरीज साल 2014 में जीती थी, उस समय टीम ने एमएस धोनी की कप्तानी में अंग्रेजों को 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से धूल चटाई थी।

वहीं, मेजबान इंग्लैंड सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में ये मुकाबला जीतना चाहेगा। पहले मैच में टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बहुत ही शर्मनाक रहा था। पूरी टीम केवल 110 के स्कोर पर सिमट गई थी। इस मैच में टीम दमदार वापसी कर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर लाना चाहेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड- जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (w/c), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रेग ओवरटन, डेविड विली, ब्रायडन कार्स, रीस टॉपली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+