IND vs ENG: रांची टेस्ट में जो रूट का धमाका, इंग्लैंड की जबरदस्त वापसी, पहली पारी में बने इतने रन
India vs England 4th Test: रांची में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 353 रनों पर आउट हो गई।
जो रूट ने जड़ा शतक
इंग्लैंड के लिए इस मुकाबले में जो रूट ने शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। लंबे समय बाद जो रूट के बल्ले से शतकीय पारी निकली है। इससे पहले शुरुआती दो टेस्ट मैचों में जो रूट का बल्ला खामोश रहा था। लेकिन चौथे टेस्ट मैच में जो रूट ने फॉर्म में वापसी करते हुए भारत के खिलाफ इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचने का काम किया।

भारत को बनाने होंगे रन
चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड की टीम 7 विकेट खोकर 302 रन बनाने में कामयाब रही थी। दूसरे दिन 302 से आगे का खेल शुरू किया गया। इसमें 51 रन जोड़ने के बाद बाकी के तीन विकेट भी इंग्लैंड ने गंवा दिए। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाकर बढ़त हासिल करना चाहेगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो भारत इस टेस्ट मैच में पिछड़ सकती है।
जडेजा ने झटके चार विकेट
भारत की तरफ से टेस्ट में डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज आकाश दीप ने शानदार प्रदर्शन किया। आकाश दीप ने पहली पारी में तीन विकेट चटकाने में कामयाबी हासिल की। इसके अलावा मोहम्मद सिराज के हिस्से भी दो विकेट आए। जबकि ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने सबसे अधिक चार विकेट अपने नाम किया।












Click it and Unblock the Notifications