India vs England: क्या भारतीय टीम की हार पक्की? ओवल में सर्वाधिक कितने रनों का लक्ष्य हुआ है चेज?

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला लंदन के ओवल में खेला जा रहा है, जो रोमांचक होने की तरफ बढ़ रहा है। टीम इंडिया दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में 2 विकेट पर 75 रनों का स्कोर खड़ा कर चुकी थी।

तीसरे दिन का खेल दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाला है। भारतीय टीम को इस मैच में जीत दर्ज करनी होगी, वरना सीरीज इंग्लैंड के पाले में चली जाएगी। ओवल में चौथी पारी के दौरान खेलते हुए लक्ष्य हासिल करना आसान काम नहीं है लेकिन इंग्लैंड की टीम बैजबॉल गेम से कुछ भी कर सकती है।

india vs england

भारतीय टीम ने पहली पारी में 224 रनों का स्कोर खड़ा किया था। ओवल में सर्वाधिक लक्ष्य हासिल करने का आंकड़ा देखा जाए, तो भारत को पहली पारी की तुलना में दूसरी पारी का स्कोर ऊपर लेकर जाना होगा। सर्वाधिक रन चेज करने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है।

इंग्लैंड ने साल 1902 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 263 का स्कोर हासिल किया था, उस समय इंग्लिश टीम को एक विकेट से जीत मिली थी। हालांकि जितने भी लक्ष्य हासिल हुए हैं, ये काफी पुराने समय के हैं। 1963 में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ 253 का स्कोर हासिल किया था। 1972 में ऑस्ट्रेलिया ने 242 का स्कोर हासिल किया।

India vs England: कितना लक्ष्य पर्याप्त

हालिया समय की बात करें, तो 2024 में श्रीलंकाई टीम ने इंग्लैंड को पराजित किया था, श्रीलंका ने 219 का लक्ष्य हासिल किया था। इन सब आंकड़ों को देखते हुए कहा जा सकता है कि अगर भारतीय टीम ओवल में इंग्लैंड को 250 के करीब लक्ष्य देती है, तो मेजबान टीम के लिए काफी मुश्किल रहेगा।

India vs England: भारत के पास मौका

इंग्लैंड ने इस मैच में पहली पारी के दौरान 247 रन बनाकर लीड हासिल की थी, अब टीम इंडिया के पास एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने का मौका है। जायसवाल ने तेज खेलते हुए फिफ्टी जमाई है और उसी तरह अन्य बल्लेबाज बैटिंग करेंगे, तो काम बन सकता है।

ओवल में चेज हुए सर्वाधिक 10 स्कोर

  • इंग्लैंड ने 1902 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 263 रनों का पीछा करते हुए 1 विकेट रहते जीत हासिल की थी।
  • वेस्ट इंडीज़ ने 1963 में इंग्लैंड के खिलाफ 255 रनों का लक्ष्य 8 विकेट शेष रहते पूरा किया।
  • ऑस्ट्रेलिया ने 1972 में इंग्लैंड के खिलाफ 242 रनों का पीछा करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की।
  • वेस्ट इंडीज़ ने 1988 में इंग्लैंड के खिलाफ 226 रन 8 विकेट शेष रहते हासिल किए।
  • श्रीलंका ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ 219 रन 8 विकेट रहते चेज़ किए।
  • इंग्लैंड ने 1994 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 205 रन का लक्ष्य 8 विकेट रहते हासिल किया।
  • इंग्लैंड ने 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 198 रन 6 विकेट रहते चेज़ किए।
  • भारत ने 1971 में इंग्लैंड के खिलाफ 174 रन 4 विकेट रहते हासिल किए।
  • इंग्लैंड ने 1951 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 164 रन 4 विकेट रहते चेज़ किए।
  • पाकिस्तान ने 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ 148 रन 4 विकेट रहते चेज़ किए।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+