IND vs ENG: विराट कोहली के बिना ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! इंग्लैंड को मिलेगी कड़ी चुनौती
India vs England, playing XI: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम गुरुवार यानी 25 जनवरी से टेस्ट मैच खेलने वाली है। पांच मैचो की सीरीज का पहला मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत की कोशिश इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज को अपने नाम करने की होगी। लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है।
कोहली हुए बाहर: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने शुरुआती दो मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया है। विराट कोहली की गैर मौजूदगी में टीम की बल्लेबाजी पर असर पड़ सकता है। विराट कोहली मिडल ऑर्डर में भारत के लिए लंबे अर्से से टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते रहे। हैं इस सीरीज में भी विराट कोहली से फैंस को बड़े रनों की उम्मीद थी। लेकिन अब शुरुआती दो मुकाबले से कोहली के बाहर होने के बाद फैंस मायूस नजर आ रहे हैं।

इस वजह से लिया नाम वापस: विराट कोहली ने निजी कारणों का हवाला देते हुए शुरुआती दो मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया है। हैदराबाद में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए विराट कोहली वहीं मौजूद थे। वह लगातार टीम के साथ प्रैक्टिस कर रहे थे। लेकिन अचानक ही उन्होंने बीसीसीआई से शुरुआती दो मुकाबले से बाहर रहने की बात कही। जिसके बाद से भारत की प्लेइंग 11 को लेकर भी चर्चाएं जोरों पर है।
कोहली के बिना ऐसी होगी प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली की गैर मौजूदगी में श्रेयस अय्यर नंबर 4 की भूमिका निभा सकते हैं। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में तीन स्पिनरों को मौका दे सकती है। रवि चंद्र अश्विन, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल हैदराबाद के पिच पर इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।
इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के रूप में भारत दो तेज गेंदबाजों के साथ इस मुकाबले में उतरने का प्लान बना सकती है। भारतीय टीम स्पेशलिस्ट विकेटकीपर के साथ ही जाना चाहेगी। ऐसे में केएल राहुल के अलावा केएस भारत को भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।
भारतीय टीम (संभावित प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications