IND vs ENG: ये 5 कारण जिसकी वजह से टीम इंडिया ने दर्ज की धमाकेदार जीत, स्पिनरों ने निकाली बैजबॉल की हवा
India vs England, 5th Test series win: धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने पांचवें टेस्ट मैच को अपने नाम किया। पांचवें और आखिरी टेस्ट में भारत ने पारी और 64 रनों से जीत हासिल की। धर्मशाला में खेला गया यह टेस्ट मुकाबला महज तीन दिन में ही समाप्त हो गया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 4-1 से सीरीज पर कब्जा जमाया।
कुलदीप यादव की जबरदस्त गेंदबाजी
भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने पांचवें टेस्ट मैच में कमाल का प्रदर्शन किया पांचवें टेस्ट की पहली पारी में कुलदीप यादव ने पंजा जड़ा। कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट झटककर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने दो विकेट हासिल किए। कुलदीप यादव की जबर्दस्त गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ दम मैच का अवॉर्ड दिया गया।

अश्विन ने किया कमाल
अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले रविचंद्रन अश्विन ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। अश्विन ने अपनी पहली पारी में चार और दूसरी पारी में 5 विकेट झटके। भारत की इस जीत में रविचंद्रन अश्विनी की भी अहम भूमिका रही। अश्विन ने अपनी गेंदबाजी से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया।
रोहित-गिल ने जड़ा शतक
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने पहली पारी में धमाकेदार शतक जड़ा। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का 12वां तो वहीं शुभमन गिल ने चौथा शतक जड़ा। भारत की जीत में दोनों ही बल्लेबाजों का बड़ा योगदान रहा।
युवा खिलाड़ियों ने किया इंप्रेस
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतक जड़ा। इसके अलावा डेब्यू टेस्ट मैच में ही उन्होंने दो कमाल के कैच भी पकड़े। किसी भी खिलाड़ी के लिए अपने पहले टेस्ट में इस तरह का प्रदर्शन करना आसान नहीं होता। इसके अलावा सरफराज खान ने भी बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली।
शानदार कप्तानी
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने दमदार कप्तानी करते हुए भारत की जीत में अहम योगदान दिया। रोहित शर्मा ने सही समय पर सही गेंदबाजों का चयन किया। भारतीय खिलाड़ियों ने भीअपने कप्तान के भरोसे को सही साबित किया।












Click it and Unblock the Notifications