IND vs ENG: शर्मनाक हार के बाद फूटा कप्तान बेन स्टोक्स का गुस्सा, अपने ही खिलाड़ियों को लताड़ा
India vs England 5th Test Ben Stokes: भारत के खिलाफ सीरीज गंवाने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स से निराशा जाहिर की है। हैदराबाद में पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी मिले मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रहे। पहला मुकाबला जीतने के बाद इंग्लैंड को लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
बेहतर टीम से मिली हार
सीरीज गंवाने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि हमें एक बेहतर टीम से हार मिली है। भारत ने तीनों ही डिपार्टमेंट में हमसे बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। यही वजह है कि सीरीज जीतने में वह कामयाब रहे। अभी हमें काफी सारा क्रिकेट आने वाले समय में खेलना है तो अब हमारा ध्यान उस तरफ है।

खिलाड़ियों पर फूटा गुस्सा
बेन स्टोक्स ने आगे कहा कि हमारे खिलाड़ी मिले मौके का फायदा नहीं उठा सके। यदि आप इस पूरी सीरीज को देखेंगे तो हम अहम मौंको को नहीं भुना सके। हम सभी व्यक्तिगत तौर पर जानते हैं कि हमने कहां पर गलती की है। भारतीय टीम ने अपने सभी मौकों को अच्छी तरह भुनाया और वह मुकाबलों को जीतने में सफल भी रही।
बशीर और हार्टली की प्रशंसा
हार के बावजूद बेन स्टोक्स ने अपने कुछ खिलाड़ियों की तारीफ की। बेन स्टोक्स ने अपने बयान में कहा कि जैक क्राउली और बेन डकेट ओपनिंग में अपनी साझेदारी को जारी रखेंगे। बशीर और हार्टली ने इस पूरी सीरीज के दौरान काफी शानदार प्रदर्शन किया। इन दोनों ही गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया है।
जानिए स्टोक्स ने और क्या कहा
अगर इस सीरीज की पॉजिटिव की बात की जाए तो बशीर जैसा स्पिनर हमें मिला है। इसके अलावा जेम्स एंडरसन के 700वां विकेट लेना वाकई एक शानदार कारनामा है। हम आने वाले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। हमें इस सीरीज से काफी कुछ सीखने को मिला है।












Click it and Unblock the Notifications