IND vs ENG: रन आउट करवाने में जडेजा सबसे आगे, सरफराज से पहले रहाणे-कोहली और पंड्या को भी मिला धोखा
India vs England 3rd Test, Ravindra Jadeja: भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ने में कामयाब रहे। राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान रविंद्र जडेजा ने शानदार शतक जड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मैच के पहले दिन आखिरी सेशन में जडेजा के बल्ले से शतक निकला। हालांकि, दूसरे दिन वह 112 रन बनाकर आउट हो गए।
फैंस के निशाने पर जडेजा
हालांकि, शतक लगाने के बावजूद भी रविंद्र जडेजा फैंस के निशाने पर आ गए। दरअसल, डेब्यू कर रहे सरफराज खान रविंद्र जडेजा की गलती के कारण रन आउट हो गए। जिसकी वजह से रविंद्र जडेजा पर लगातार क्रिकेट फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

पहले भी हुई है ऐसी गलती
ऐसा पहली बार नहीं है कि रविंद्र जडेजा की वजह से टेस्ट फॉर्मेट में कोई बल्लेबाज रन आउट हुआ हो। इससे पहले भी रविंद्र जडेजा ने कई बार अपने साथी खिलाड़ियों को रन आउट कराया है। इस लिस्ट में विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी मौजूद है।
इन खिलाड़ियों को भी कराया रन आउट
बता दें कि अपने टेस्ट करियर में रविंद्र जडेजा अब तक कुल 70 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस दौरान वह 9 रन आउट में शामिल रहे हैं। इन नौ रन आउट में रविंद्र जडेजा सिर्फ एक बार आउट होकर पवेलियन गए हैं। जबकि आठ बार उनके साथी बल्लेबाज आउट हुए हैं। रविंद्र जडेजा ने तीन बार जसप्रीत बुमराह दो बारा अश्विन जबकि एक-एक बार विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और सरफराज खान को रन आउट कराया है।
चैंपियंस ट्रॉफी में हार्दिक के साथ धोखा
इतना ही नहीं साल 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम मुश्किल में थी। हार्दिक पंड्या अकेले दम पर टीम के लिए मैच विनिंग पारी खेल रहे थे। ऐसे में रविंद्र जडेजा की वजह से उन्हें रन आउट होकर वापस जाना पड़ा था। हार्दिक पंड्या ने उसे मुकाबले में महज 43 गेंद पर 76 रन बनाए थे। अगर हार्दिक रन आउट नहीं होते तो उसे मैच का नतीजा बदल सकता था।












Click it and Unblock the Notifications