IND vs ENG: भारतीय टीम से 3 खिलाड़ियों की छुट्टी! ऐसी होगी दूसरे टेस्ट की प्लेइंग 11
India vs England Playing 11 Predictions: पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड से हारने के बाद भारतीय टीम के ऊपर दूसरे टेस्ट मुकाबले में दबाव रहने वाला है। टीम इंडिया जीतने के लिए अपना पूरा प्रयास करेगी और टीम की प्लेइंग इलेवन भी काफी अहम रहने वाली है। भारतीय टीम में 3 बदलाव लगभग तय दिख रहे हैं।
रोहित शर्मा रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन वह टीम में बतौर कप्तान पक्का खेलने वाले हैं। विराट कोहली की अनुपस्थिति में बाकी खिलाड़ियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना पड़ेगा। टीम इंडिया में नया डेब्यू होने की पूरी संभावना है।

यशस्वी जायसवाल ने पिछले मैच की पहली पारी में इंग्लैंड के बैजबॉल का जवाब दिया था। उनकी पारी को दर्शकों ने जायसबॉल नाम दिया था। वह रोहित शर्मा के साथ इस बार भी बतौर ओपनर खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। शुभमन गिल कई मैचों से रन नहीं बना पाए हैं।
गिल की इस मैच में छुट्टी हो सकती है। अगर ऐसा होता है, तो नया खिलाड़ी टीम में खेलेगा। इस दौड़ में भी दो खिलाड़ियों का नाम है। हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शतक बनाकर आए सरफराज खान या रजत पाटीदार दोनों में से कोई एक अपना डेब्यू कर सकता है।
सरफराज और रजत दोनों भी अपना डेब्यू कर सकते हैं लेकिन इस समीकरण के लिए श्रेयस अय्यर को बाहर बैठना होगा। टीम मैनेजमेंट गिल और अय्यर दोनों को एक साथ बाहर शायद नहीं बैठायेगा। स्पिन विभाग में रविन्द्र जडेजा नहीं होंगे, उनकी जगह ऑल राउंडर के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर को खिलाया जा सकता है।
कुलदीप यादव को एक बार फिर से बाहर रहना पड़ सकता है। हालांकि भारतीय टीम चार स्पिनरों के साथ मैदान पर आती है, तो कुलदीप को अंदर और सिराज को बाहर करना पड़ेगा। इस तरह टीम इंडिया में कुछ परिवर्तन दिख रहे हैं। टीम इंडिया तीन बदलाव कर सकती है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल/रजत पाटीदार, सरफराज खान, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज/कुलदीप यादव।












Click it and Unblock the Notifications