भारत-बांग्लादेश टेस्ट के दूसरे दिन बने ये 5 धांसू रिकॉर्ड्स! रोहित-कोहली और बुमराह का जलवा

India vs Bangladesh, Virat Kohli: चेन्नई में भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दो दिन के खेल खत्म होने तक भारत ने मुकाबले पर अपना दबदबा बना लिया है। दूसरे दिन के खेल के अंत तक भारत ने 3 विकेट खोकर 81 रन बना लिए हैं, जिससे उनकी बढ़त 308 रनों की हो गई है। इस मजबूत बढ़त को देखते हुए बांग्लादेश के सामने भारत को 400 रनों से कम पर रोकने की चुनौती होगी।

यशस्वी जायसवाल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच के दूसरे दिन कई बड़े रिकॉर्ड बने। यशस्वी जायसवाल ने पहले 10 टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनकर सामने आए। यशस्वी जायसवाल ने 1094 रन बनाए और सुनील गावस्कर के 978 रनों के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। यह बड़ी उपलब्धि जायसवाल के टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत को बताती है।

Virat Kohli 1

रोहित ने किया कमाल

इसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके इसके बावजूद इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 से अधिक रन बनाकर उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की, जो सभी प्रारूपों में उनके निरंतर प्रदर्शन का सबूत है।

हसन महमूद ने झटके पांच विकेट

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने भारतीय धरती पर एक पारी में 5 विकेट लेने वाले अपने देश के पहले गेंदबाज बनकर इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि न केवल महमूद के लिए मील का पत्थर है, बल्कि बांग्लादेश क्रिकेट के लिए भी गौरव का क्षण है। इस बीच भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बांग्लादेश की पहली पारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 400वां विकेट हासिल करके गेंदबाजों के एक खास लिस्ट में शामिल हो गए।

कोहली के नाम विराट रिकॉर्ड

रिकॉर्ड की सूची में विराट कोहली ने भी अपना नाम शामिल करते हुए इस मैच में खराब प्रदर्शन के बावजूद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 12,000 रन पूरे करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। ​​सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों वाले इस खास क्लब में अब कोहली की एंट्री हो गई है।

बुमराह ने पूरे किए 400 विकेट

दूसरे दिन बुमराह ने गेंदबाजी से कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को एक ऐसी गेंद पर आउट किया, जिसने ऑफ-स्टंप को तहस-नहस कर दिया। उनकी घातक गेंदबाजी यहीं नहीं रुकी, उन्होंने मुशफिकुर रहीम और हसन महमूद के विकेट चटकाए, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके 400वें शिकार बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+