चेन्नई टेस्ट में कोहली ने कर दी विराट गलती! कप्तान रोहित हुए गुस्से से लाल, फैंस हैरान
India vs Bangladesh, Virat Kohli: चेन्नई के मैदान पर भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ़ शानदार प्रदर्शन किया है। दो दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बांग्लादेश पर 308 रनों की बढ़त बना ली है। तीसरे दिन भारत की कोशिश इस बढ़त को और विशाल बनाने की होगी। भारत ने पहली पारी में बांग्लादेश को महज 149 रनों पर ढेर करके एक मजबूत स्थिति हासिल की।
रोहित का वीडियो वायरल
इससे पहले भारत ने पहली पारी में 377 रनों का शानदार स्कोर बनाया था। हालांकि, दूसरी पारी में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। विराट कोहली के विवादास्पद आउट होने पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की हैरान कर देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

भारतीय टीम की शुरुआत खराब
भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी दूसरी पारी में शुरुआती झटके लगे। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल दोनों ही कम स्कोर पर आउट हो गए। रोहित शर्मा को तस्कीन अहमद ने पांच रन बनाकर पवेलियन भेज दिया। जबकि जायसवाल 10 रन जोड़कर नाहिद राणा की गेंद पर लिटन दास को कैच थमा दिया। टीम की स्थिति तब और खराब हो गई जब टीम ने महज 28 रन पर दो विकेट खो दिए। पारी को संभालने के लिए विराट कोहली मैदान में उतरे और उन्होंने तुरंत ही चौका लगाकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
नॉट आउट थे विराट कोहली
हालांकि, कोहली लंबी पारी नहीं खेल सके और जल्द ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। महेदी हसन मिराज द्वारा फेंके गए 20वें ओवर में कोहली को अंपायर ने एलबीडब्लू करार दिया। इस फैसले पर कोहली और फैंस दोनों ही हैरान थे। कोहली ने रिव्यू के लिए अपने साथी खिलाड़ी शुभमन गिल से पूछा लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। बाद के रिप्ले से पता चला कि गेंद वास्तव में कोहली के पैड से टकराने से पहले उनके बल्ले को छूकर गई थी, जिससे पता चलता है कि वह नॉट आउट थे।
गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन
इस रिप्ले को जब दिखाया गया तो कप्तान रोहित शर्मा भी हैरान रह गए। पहली पारी में भारतीय गेंदबाज़ी आक्रमण भी शानदार रही। जसप्रीत बुमराह ने शुरुआत में ही शादमान इस्लाम को सिर्फ़ दो रन पर आउट कर दिया। आकाश दीप ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर बांग्लादेश की मुश्किलें और बढ़ा दीं। शुरुआती विकेट के बाद बांग्लादेश की टीम वापसी करने में कामयाब नहीं हो सकी।












Click it and Unblock the Notifications