IND vs BAN: बिना मैच खेले ही वाटर बॉय बन छा गए विराट कोहली, फनी अंदाज देख फैंस की छूटी हंसी

India vs Bangladesh Super Fours 6th Match: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रन मशीन विराट कोहली इस मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है। टीम में नहीं होने के बावजूद विराट कोहली किसी ना किसी तरीके के साथ टीम के खिलाड़ियों के साथ जुड़े हुए हैं। वह मैदान पर ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान खिलाड़ियों के लिए पानी की बोतल लेकर आते नजर आए।

वायरल हो रही तस्वीरें: विराट कोहली की पानी की बोतल के साथ वाली तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। इस बीच विराट कोहली का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें विराट कोहली फनी अंदाज में चलते हुए मैदान की तरफ जाते दिखाई पड़ रहे हैं। विराट कोहली के पीछे मोहम्मद सिराज भी दौड़ रहे हैं। कोहली का यह फनी अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वाटर बॉय बनकर विराट कोहली मैच का जमकर मजा उठा रहे हैं।

India vs Bangladesh 1

युवाओं को मिला मौका: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम ने अपने बेंच स्ट्रेंथ को मौका दिया है। विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव यह मैच नहीं खेल रहे हैं। तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी की प्लेइंग-11 में जगह मिली है। तिलक वर्मा का यह पहला वनडे मुकाबला है, ऐसे में उनके पास खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा।

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद शमी।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर), अनामुल हक, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज, मेहदी हसन, नसुम अहमद, तंजीम हसन शाकिब, मुस्तफिजुर रहमान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+