IND vs BAN: रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर पकड़ा गजब का कैच, नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड

India vs Bangladesh Super Fours 6th Match: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप के सुपरफोर मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित शर्मा अपने इंटरनेशनल करियर में 200 कैच पूरे कर चुके हैं। मेहदी हसन मिराज का स्लिप पर एक शानदार कैच पकड़ कर अपने नाम इस खास रिकॉर्ड को दर्ज करा लिया है। रोहित ने डाइव लगाते हुए कैच पकड़ने का काम किया।

रोहित ने पकड़ा बेहतरीन कैच: अक्षर पटेल ने मेहदी हसन मिराज को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। मेहदी 28 गेंदों में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रोहित शर्मा ने अपनी दाईं तरफ शानदार तरीके से डाइव लगाते हुए इस कैच को पकड़ने का काम किया। रोहित शर्मा के इस कैच को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।

रोहित खास क्लब में शामिल: बतौर फील्डर 200 कैच लेने वाले रोहित सिर्फ पांचवें भारतीय हैं। ऐसा कर वह एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं। भारत की ओर से तीनों फॉर्मेट में सबसे अधिक कैच लेने का रिकॉर्ड मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ के नाम हैं। राहुल द्रविड़ ने कुल 334 कैच पकड़े हैं। सोशल मीडिया पर रोहित के इस कैच का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

India vs Bangladesh 1

शाकिब ने बनाए 80 रन: शुरुआत में चार विकेट जल्दी गंवाने के बाद बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टीम को संभालने का काम किया। शाकिब अल हसन ने पांचवें विकेट के लिए तौहीद हृदोय के साथ 101 रनों की साझेदारी निभाई। लेकिन वह अपना शतक पूरा करने से चूक गए। 80 के स्कोर पर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर शाकिब अल हसन क्लीन बोल्ड हो गए।

रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास: बांग्लादेश के खिलाफ इस मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है। रवींद्र जडेजा भारत के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 2000 रन बनाने के साथ-साथ 200 विकेट हासिल करने में भी सफल रहे हैं। रवींद्र जडेजा से पहले भारत के लिए यह कारनामा सिर्फ कपिल देव ने ही किया था। विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों को बांग्लादेश के खिलाफ इस मुकाबले से रेस्ट दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+