IND vs BAN: चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत-बांग्लादेश के बीच टक्कर आज, कब और कहाँ देखें लाइव मुकाबला
IND vs BAN Live Streaming: चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत आज करेगी। बांग्लादेश के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने इस खास मैच के लिए अपनी तैयारी की है। भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा और बांग्लादेश के कप्तान नजमुल शान्तो हैं।
चैम्पियंस ट्रॉफी का इतिहास देखा जाए, तो इन दोनों टीमों के बीच ज्यादा मैच नहीं हुए हैं। एक मैच हुआ था और इसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज की। भारत और बांग्लादेश के बीच 2017 की चैम्पियंस ट्रॉफी का मुकाबला खेला गया था, भारत ने उसमें जीत हासिल की थी।

रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा भारतीय टीम में कुछ युवा प्लेयर्स भी हैं। गेंदबाजी का जिम्मा मोहम्मद शमी के हाथों में रहेगा। उनके अलावा अर्शदीप सिंह भी टीम इंडिया में शामिल हैं। भारतीय टीम काफी संतुलित नज़र आ रही है और बांग्लादेश के लिए काम आसान नहीं है।
IND vs BAN मैच लाइव कहाँ देखें
दोनों टीमों के बीच मुकाबले का टॉस भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2 बजे हो जाएगा। इसके बाद मैच की शुरुआत दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर होगी। इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। ओटीटी में मुकाबला जियोहॉटस्टार पर लाइव आएगा।
IND vs BAN मैच की पिच और वेदर रिपोर्ट
दुबई की पिच बैटिंग के लिए अच्छी होती है। टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया जा सकता है। शाम के समय पिच और ज्यादा अच्छी हो जाती है। दोपहर में मौसम में गर्मी रहती है लेकिन शाम तक मामला ठीक हो जाएगा और दर्शकों का मनोरंजन होने की उम्मीद की जा सकती है।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिन्ह, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर
बांग्लादेश टीम
सौम्य सरकार, तंजिद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), जकिर अली (कीपर), मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, मेहिदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, तंजिम हसन सकीब, नाहिद राना, मुस्तफिज़ुर रहमान, तोहिद हृदोय, रिषद हुसैन, परवेज हुसैन इमोन, नासम अहमद












Click it and Unblock the Notifications