धोनी-कोहली और रोहित जो ना कर सके, वो SKY ने कर दिखाया, T20 इंटरनेशनल में रचा इतिहास
India vs Bangladesh 3rd T20: भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 133 रनों से हराकर अंतिम टी-20 मैच को अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारत ने 3-0 से सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने संजू सैमसन के शतक और कप्तान सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट पर 297 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 164 रन ही बना सकी।
सूर्यकुमार यादव ने बनाया रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय खिलाड़ी ने इस पूरे सीरीज के दौरान कमाल का प्रदर्शन किया। कप्तानी संभालने के बाद से ही सूर्यकुमार यादव ने टीम को कई यादगार जीत दिलाई है, जिसमें श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ़ सीरीज़ में क्लीन स्वीप शामिल है। दोनों ही सीरीज़ में स्कोर 3-0 रहा। इसके साथ ही सूर्य़कुमार यादव ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

सूर्यकुमार यादव ने बनाया रिकॉर्ड
भारत ने सूर्य़कुमार यादव की कप्तानी में लगातार सीरीज़ जीत हासिल की है। इसके अलावा सूर्य़कुमार यादव की कप्तानी में भारत ने साल 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ एक टी20 मैच 106 रनों के अंतर से जीता, जिसने मैदान पर उनके दमदार नेतृत्व का प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा के टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद भारत को बिना एक भी हार के टी20 विश्व कप 2024 की जीत दिलाने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि हार्दिक पंड्या कप्तानी की भूमिका निभाएंगे।
धोनी-कोहली और रोहित जो ना कर सके, वो SKY ने कर दिखाया
हालांकि, कोच गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव पर भरोसा जताया, जो एक सही फैसला साबित हुआ। यादव की कप्तानी में भारत ने न केवल मजबूत विरोधियों के खिलाफ जीत हासिल की, बल्कि एक नया रिकॉर्ड भी बनाया। यादव दो टी20I मैच 100 से अधिक रनों से जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए। इस उपलब्धि ने पूर्व कप्तानों द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे कप्तान जो कारनामा नहीं कर पाए वो सूर्यकुमार ने कर दिखाया।
बांग्लादेश के खिलाफ बनाए 75 रन
सूर्यकुमार यादव ने मैदान पर भी बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। खास तौर पर बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में उन्होंने अहम रन जोड़े। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों पर 8 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 75 रन बनाए और भारत के लिए मजबूत स्कोर बनाने में अहम भूमिका निभाई। यह प्रदर्शन भारत को तीसरे मैच में 133 रनों से सीरीज जीतने में अहम भूमिका निभाने में सहायक रहा।












Click it and Unblock the Notifications