VIDEO: विराट कोहली से मिलने की ख्वाहिश में 15 साल के लड़के ने उठाया बड़ा कदम, क्या पूरा होगा सपना?
India vs Bangladesh, 2nd Test: भारत और बांग्लादेश टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर में बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम में फैंस उनकी टी-शर्ट और बैनर लेकर पहुंचे है। इस बीच एक 15 साल के लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
उन्नाव से आया कोहली का जबरा फैन
एक हाई स्कूल के छात्र ने उन्नाव से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम तक 58 किलोमीटर की साइकिल यात्रा करके सबको हैरान कर दिया है। इस लड़के का एकमात्र उद्देश्य अपने क्रिकेट के आदर्श विराट कोहली को खेलते हुए देखना था। कार्तिकेय नाम के इस फैन की दीवानगी क्रिकेट और उसके सितारों के प्रति गहरे जुनून को दिखाता है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इस लड़के की तारीफ कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस लड़के का विराट कोहली से मिलने का सपना पूरा होगा य़ा नहीं?

कोहली से मिलने के लिए उठाया बड़ा कदम
इस लड़के की यात्रा सुबह 4 बजे शुरू हुई और सात घंटे बाद समाप्त हुई। जिससे पता चलता है कि यह विराट कोहली का जबरा फैन है। फैंस विराट कोहली के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। यह घटना भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच के दौरान हुई, इस वीडियो में लड़का बताता है कि वह सिर्फ और सिर्फ विराट कोहली को देखने आया है।
फैन ने पैर छूने के लिए लगाई दौड़
विराट कोहली के फैन का एक और उदाहरण तब देखने को मिला जब मैदान के एक कर्मचारी ने प्रशंसा के भाव में कोहली के पैर छूने के लिए दौड़ लगाई। जब पिच से कवर हटाए जा रहे थे। कोहली ने विनम्रता के भाव से प्रशंसक को ऐसा करने से रोकने का प्रयास किया, जिससे स्टार और उनके समर्थकों के बीच आपसी सम्मान को दिखाया।
बल्ले से होगी रनों की उम्मीद
दूसरा मैच पिछली रात बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ, लेकिन इससे क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह कम नहीं हुआ। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम चेन्नई में पहले मैच में 280 रनों की जीत की लय को जारी रखना चाहेगी। पहले मैच में विराट कोहली बड़ा स्कोर नहीं बना सके थे। लेकिन दूसरे मैच में उनके बल्ले से फैंस को रनों की उम्मीद होगी।












Click it and Unblock the Notifications