IND vs BAN: बांग्लादेशी फैन की हो गई स्टेडियम में बुरी हालत, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, खुद बताया सबकुछ
India vs Bangladesh, 2nd Test: कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट मैच के दौरान बांग्लादेश के जबरा फैन टाइगर रॉबी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ऐसी खबरें आ रही थी कि कुछ लोगों ने उन पर हमला किया, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। लेकिन पुलिस ने इस खबर को गलत बताकर उसकी तबियत खराब होने की सूचना दी।
पुलिस ने कही ये बात
पुलिस सूत्रों ने घटना पर एक अलग बयान दिया, जिसमें कहा गया कि रॉबी की परेशानी शायद किसी हमले से उत्पन्न नहीं हुई थी। एक अधिकारी ने स्टेडियम के प्रवेश द्वार के पास रॉबी को सांस लेने में कठिनाई का अनुभव करते हुए देखा, जो संभवतः डिहाइड्रेशन का संकेत देता है। पुलिस ने बताया कि हमारे एक अधिकारी ने उसे सी ब्लॉक के प्रवेश द्वार के पास सांस लेने में कठिनाई महसूस करते हुए देखा, यह डिहाइड्रेशन का मामला लगता है।

टाइगर रॉबी का वीडियो आया सामने
अस्पताल में इलाज के बाद टाइगर रॉबी का एक वीडियो सामने आया है। भारत-बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती बांग्लादेश क्रिकेट टीम के फैन रॉबी ने कहा कि मेरी तबीयत बिगड़ गई और पुलिस मुझे अस्पताल लेकर आई और मेरा इलाज चल रहा है। उनके इस बयान से साफ है कि उन्हें किसी फैन द्वारा पिटा नहीं गया है।
फैंस का दावा- हुई है पिटाई
वहीं दूसरी तरफ वहां मौजूद कुछ फैंस का दावा है कि उन पर हमला किया गया, जिससे उनकी पीठ और पेट के निचले हिस्से में चोटें आईं। अस्पताल से पहले एक वीडियो में रॉबी ने खुद भी पुलिस को इशारे से कहा था कि मुझे पीठ और पेट के निचले हिस्से पर मारा गया है। मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं। यह घटना बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हाल ही में हुए हमलों के कारण कड़ी सुरक्षा के बीच हुई, जिसमें क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए उपाय किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications