IND vs BAN: भारत के खिलाफ फिर चमके मेहदी हसन मिराज, महमूदुल्लाह के साथ मिलकर रचा इतिहास
India vs Bangladesh 2nd ODI Mehidy Hasan Miraz: महमूदुल्लाह और मेहदी हसन मिराज ने भारत के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की। दोनों ही बल्लेबाजों ने बांग्लादेश की तरफ से रिकॉर्ड साझेदारी निभाई।

India vs Bangladesh 2nd ODI Mehidy Hasan Miraz: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी मेहदी हसन मिराज इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मेहदी हसन मिराज ने अपने दम पर बांग्लादेश को जीत दिलाई थी। दूसरे वनडे मैच में भी वह बांग्लादेश के लिए सहसे अहम पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया।
Recommended Video

महमूदुल्लाह और मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास
महमूदुल्लाह और मेहदी हसन मिराज की जोड़ी ने बांग्लादेश के लिए रिकॉर्ड साझेदारी निभाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने टीम को मुश्किल से निकालकर एक सम्माजनक स्कोर तक पहुंचाने का कारनामा किया। मेंहदी हसन और महमुदुल्लाह के बीच 147 रनों की साझेदारी हुई। ये बांग्लादेश का भारत के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सबसे अधिक रनों की साझेदारी रही। इन दोनों बल्लेबाजों ने 165 गेंदों में 147 रनों की साझेदारी निभाई। महमूदुल्लाह 77 रन बनाकर कैच आउट हुए।

सिराज ने झटके शुरुआती दो विकेट
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मोहम्मद सिराज ने बांग्लादेश की टीम को पहला झटका देने का काम किया। अनामुल हक को एलबीडब्ल्यू आउट कर सिराज ने पवेलियन भेजा। भारत को दूसरी सफलता भी सिराज के गेंद पर ही मिली। सिराज ने कप्तान लिटन दास को अंदर आती गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया।

बांग्लादेश ने 69 के स्कोर पर गंवा दिए थे छह विकेट
बांग्लादेश का तीसरा विकेट उमरान मलिक ने अपने नाम किया। उमरान मलिक ने नजमुल हसन शान्तो को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने शाकिब अल हसन को शिखर धवन के हाथों कैच आउट कराया। वॉशिंगटन सुंदर ने मुश्फिकुर रहीम को भी धवन के हाथों ही कैच आउट कराया। रहीम को आउट करने के बाद अगली गेंद पर उन्होंने अफीफ हुसैन को भी बोल्ड किया। बांग्लादेश ने सिर्फ 69 के स्कोर पर अपने छह खिलाड़ी का विकेट गंवा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications