3 साल बाद टीम में वापसी करते ही Varun Chakravarthy ने किया कमाल, कमबैक पर हुए भावुक, कहा- मेरा पुनर्जन्म हुआ
India vs Bangladesh 1st T20 Varun Chakravarthy: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला जीत लिया है। तीन साल बाद टीम में वापसी करने वाले स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वरुण चक्रवर्ती को भारत के लिए फिर से खेलने का मौका तीन साल बाद मिला और उन्होंने साबित कर दिया कि वह टीम के लिए कितने जरूरी हैं।
वरुण चक्रवर्ती ने किया कमाल
ग्वालियर में खेले गए इस मैच में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की। फैंस वरुण चक्रवर्ती की मैदान पर वापसी का बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उन्होंने पहले ही मैच में दमदार गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को बैकफुट पर धकेल दिया। इस धमाकेदार जीत के बाद वरुण चक्रवर्ती ने फिर से वापसी करने के एहसास को फिर से जन्म लेने जैसा बताया।

वरुण चक्रवर्ती की तीन साल बाद हुई वापसी
वरुण चक्रवर्ती ने लंबे समय तक आईपीएल में केकेआर के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है। मैच के बाद उन्होंने बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और उसके बाद तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) जैसे टूर्नामेंट ने उनकी वापसी में अहम भूमिका निभाई है। वरुण चक्रवर्ती पिछले कुछ सालों से फॉर्म से जूझ रहे थे। जिसकी वजह से उन्हें टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। अब तीन साल बाद उन्हें एक बार फिर से टीम में मौका मिला है।
वरुण चक्रवर्ती ने कहा- मेरा पुनर्जन्म हुआ
वरुण चक्रवर्ती ने कहा कि बिल्कुल, यह तीन साल बाद मेरी वापसी थी, मैं भावुक था। मैं बस उसी पर काम कर रहा था जैसा कि मैं आईपीएल में कर रहा था, मैं बस वर्तमान में रहना चाहता था, अतीत के बारे में नहीं सोचना चाहता था। मेरे लिए भारत के लिए फिर से खेलना पुनर्जन्म जैसा है। बता दें कि वरुण चक्रवर्ती ने भारत के लिए आखिरी बार साल 2021 में खेला था। खेल के मैदान पर उनकी वापसी का सफर चुनौतियों से भरा हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications