WTC Final 2023: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी
WTC Final in 2023, day 2: भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज दूसरे दिन पहली पारी में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।

AUS vs IND, Final, ICC World Test Championship Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर पांच विकेट खोकर 151 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे 29 रन और केएस भरत 5 रन बनाकर मैदान पर नाबाद है। भारत की कोशिश मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के स्कोर 469 के करीब जाने की होगी।
भारतीय बल्लेबाजों का फ्ल़ॉप प्रदर्शन: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की चर्चाएं लंबे समय से हो रही थी। रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली भारतीय टेस्ट टीम में रीढ़ की हड्डी माने जाते हैं। लेकिन फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन तीनों ही बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को निराश किया। भारतीय टीम इस फाइनल मैच के दूसरे दिन बैकफुट पर नजर आ रही है।
अर्धशतक से चूके जडेजा: अजिंक्य रहाणे और रवींद्र जडेजा के बीच पांचवें विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी हुई। दोनों ही बल्लेबाजों ने टीम को संभालने की कोशिश की। लेकिन अर्धशतक पूरा होने से ठीक पहले रवींद्र जडेजा आउट होकर पवेलियन लौट गए। नाथन लियोन ने रवींद्र जडेजा को बाहर होती स्पिन पर स्लिप में स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट करा दिया। जडेजा 51 गेंदों में 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
ऑस्ट्रेलिया का जोरदार प्रदर्शन: पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस मैच में अपना दबदबा बनाने का काम किया। स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड की 285 रनों की साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 469 रनों का स्कोर खड़ा किया था। स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड दोनों के बल्ले से इस मुकाबले में शतक देखने को मिला था।
गेंदबाजी में भी दिखा दम: शानदार बल्लेबाजी के ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने गेंद के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। खासतौर पर जोश हेजलवुड की जगह टीम का हिस्सा बने स्कॉट बोलैंड अपनी गेंदबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया। स्कॉट बोलैंड ने फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड किया। इसके अलावा बाकी बल्लेबाज भी स्कॉट बोलैंड की गेंदों पर संघर्ष करते नजर आए।
रोहित-विराट का फ्लॉप प्रदर्शन: भारतीय टीम के दिल और जान कहे जाने वाले रोहित शर्मा और विराट कोहली बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। 30 के स्कोर पर भारत को डबल झटका लगा। दो ओवर में लगातार भारत ने अपने दो प्रमुख बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल का विकेट गंवा दिया। रोहित को पैट कमिंस ने अपना शिकार बनाया।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications