IND vs AUS: फाइनल में करेगी भारतीय टीम बदलाव? इन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया

IND vs AUS Playing 11 Predictions: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप फाइनल मैच का इंतजार हर किसी को है। टीम इंडिया ने इस बार धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सामने आने वाली हर टीम को पटखनी देकर फाइनल तक का सफर तय किया है। रविवार को अहमदाबाद में ट्रॉफी के लिए जंग होगी।

टीम इंडिया पूरे टूर्नामेंट के दौरान काफी संतुलित रही है। हर खिलाड़ी को अपना एक रोल मिला है और सभी ने इसे निभाया भी है। फाइनल के लिए टीम कैसी होगी और क्या भूमिका होगी, इस पर थोड़ी चर्चा इस आर्टिकल में की गई है। प्लेइंग इलेवन का अपडेट यहाँ जाना जा सकता है।

indian team

ओपनर बल्लेबाज: रोहित शर्मा की भूमिका हर किसी को पता है कि उनको क्या करना होता है। वह क्रीज पर आकर टीम के लिए तेजी से रन बनाते हैं। हर मैच में यही देखा गया है। वह शुभमन गिल के साथ मिलकर नई गेंद पर ज्यादा से ज्यादा रन बनाते हैं। गिल और रोहित बतौर ओपनर फिक्स हैं।

मिडिल ऑर्डर और ऑल राउंडर: ओपनरों के बाद नम्बर तीन पर खेलने का जिम्मा विराट कोहली का है। वह एक छोर पर रन बनाते हुए अंत तक पारी को लेकर जाते हैं। उनके बाद श्रेयस अय्यर ने इस वर्ल्ड कप में अपना काम बखूबी किया है। वह क्रीज पर आकर तूफानी बैटिंग करते हैं। केएल राहुल जरूरत के हिसाब से खेलते हैं। छठे नम्बर के लिए सूर्यकुमार यादव हैं। वह अंतिम समय में तेज बैटिंग कर सकते हैं। बतौर ऑल राउंडर खेलने के ली जडेजा हैं। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने गेंद से ज्यादा प्रदर्शन किया है। बैटिंग आने पर भी अपना काम किया है।

गेंदबाज: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में तीन तेज गेंदबाज होंगे। मोहम्मद शमी ने तूफानी गेंदबाजी करते हुए 3 बार 5 विकेट झटके हैं, इनमें से एक बार उन्होंने 7 विकेट झटके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने ऐसा किया था। जसप्रीत बुमराह किसी भी स्थिति में रन रोककर विकेट लेने की क्षमता वाले गेंदबाज हैं। उनके अलावा मोहम्मद सिराज भी हैं। स्पिन विभाग में कुलदीप यादव ने अहम भूमिका निभाई है। बीच में विकेट लेने का काम उनका है। इस तरह टीम इंडिया फाइनल के लिए इन 11 नामों को ही रखने वाली है। बदलाव की कोई गुंजाईश नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+