IND-W vs AUS-W Dream 11: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम टीम, रातोंरात बदल सकती है किस्मत
India Women vs Australia Women 1st ODI Dream11 Prediction: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 28 दिसंबर से शुरू हो रही है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले जानते हैं आपकी ड्रीम टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों के खिलाफ एकमात्र टेस्ट जीतने के बाद भारत पहले वनडे में आत्मविश्वास के साथ उतरेगा। वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की टीम टेस्ट में मिली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान पर आएगी।

India vs Australia 1st ODI Dream11: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच अब तक कुल 50 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वनडे मुकाबलों में अपना दबदबा बनाए रखा है। ऑस्ट्रेलिया ने 50 में से 40 मैच जीते हैं, जबकि भारत के नाम सिर्फ 10 जीतें हैं।
India vs Australia 1st ODI Dream11: भारत में ऑस्ट्रेलिया के जीत का रिकॉर्ड
भारत में एकदिवसीय मैचों में भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के आमने-सामने के रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच कुल 21 मैच खेले गए हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर 17 मुकाबलों में जीत के साथ मजबूत स्थिति में है, जबकि भारत की महिलाएं सिर्फ 4 बार जीत अपने नाम कर सकी हैं।
India vs Australia 1st ODI Dream11: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया संभावित प्लेइंग-11
भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, अमनजोत कौर, रेणुका सिंह ठाकुर, तितास साधु।
ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी, फोएबे लिचफील्ड, एलिसे पेरी, ताहलिया मैकग्राथ, एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग, डार्सी ब्राउन, किम गर्थ, मेगन शुट्ट।
India vs Australia Dream11 Prediction: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया ड्रीम टीम
- विकेटकीपर: बेथ मूनी, एलिसा हिली
- बल्लेबाज: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, एलिसे पेरी
- ऑलराउंडर: ताहलिया मैक्ग्रा, दीप्ति शर्मा, एशले गार्डनर
- गेंदबाज: मेगन शुट्ट, रेणुका सिंह ठाकुर, अलाना किंग
India vs Australia Full Squads: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फुल स्क्वाड
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: फोएबे लिचफील्ड, एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), एलिसे पेरी, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, किम गार्थ, मेगन शुट्ट, जेस जोनासेन, हीथर ग्राहम, डार्सी ब्राउन।
भारत महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, रेनुका ठाकुर सिंह, श्रेयंका पाटिल, अमनजोत कौर, मन्नत कश्यप। ऋचा घोष, सैका इशाक, तितास साधु।












Click it and Unblock the Notifications