साल 2023 में जिम्बाब्वे के नाम है सबसे कम वनडे मैच जीतने का रिकॉर्ड, जानें टॉप-3 विजेता टीमों के नाम
Year Ender 2023: साल 2023 बेशक भारतीय क्रिकेट फैंस को कड़वी यादें देकर जा रहा है। हालांकि, आंकड़ों के नजरिए देखा जाए तो हमारी टीम ने इस साल अन्य टीमों की तुलना में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। ये अलग बात है कि भारतीय टीम, कप्तान रोहित शर्मा के सराहनीय नेतृत्व के बावजूद इस साल के प्रमुख आईसीसी खिताब को अपने नाम नहीं कर सकी। आइए एक नजर डालते हैं उन तीन टीमों पर जिन्होंने इस साल सबसे ज्यादा वनडे मैच जीते हैं।
वनडे फॉर्मेट में शानदार रहा साल 2023 में इंडिया का सफर
इस लिस्ट में पहला नाम टीम इंडिया का है। भारत ने साल 2023 में कुल 35 वनडे मैचों में से 27 में जीत दर्ज की है। इस साल भारत ने एकदिवसीय मैचों में एक शानदार वर्ष पूरा किया। वर्ष 2023 की शुरुआत घरेलू सरजमीं पर श्रीलंका और न्यूजीलैंड को हराने के साथ हुई, इसके बाद कैरेबियन में एक और सीरीज में जीत हुई। वर्ल्ड कप फाइनल की हार को भुला दिया जाए तो ये साल भारते के लिए वनडे फॉर्मेट में शानदार रहा।

वनडे जीत में दूसरे नंबर पर श्रीलंका का नाम
इस लिस्ट में अगला नाम श्रीलंका की टीम का आता है, जिन्होंने वनडे मैच जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर जगह बनाई है। श्रीलंका ने 31 में से कुल 16 मैच जीते हैं। वनडे मैच में जीत के नंबर को छोड़ दिया जाए तो ये टीम भी वर्ल्ड कप 2023 में एक असफल टीम साबित हुई।
न्यूजीलैंड ने जीते 16 मैच
इस साल न्यूजीलैंड ने भी वनडे फॉर्मेट में कुल 16 मैच जीते हैं। वर्ल्ड कप 2023 की बात करें तो एक समय पर न्यूजीलैंड को खिताब का दावेदार माना जाने लगा था, लेकिन सेमीफाइनल में उनका सामना टीम इंडिया से हुआ, और यहीं से उनकी उम्मीदों को भी विराम लग गया, और न्यूजीलैंड को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।
जिम्बाब्वे ने पूरे साल में जीते सिर्फ आठ मैच
इस साल वनडे फॉर्मेट में सबसे कम मैच जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने जीते हैं। उन्होंने साल 2023 में कुल 8 मैच जीते हैं। इस साल सबसे खराब प्रदर्शन करने वालों में संभवत: जिम्बाब्वे सबसे आगे है, क्योंकि वह वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई तक नहीं कर पाया था।












Click it and Unblock the Notifications