IND vs AUS Final: ऑस्ट्रेलिया की धांसू बल्लेबाजी, भारत को दिया 254 का टारगेट
IND vs AUS: भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। कंगारुओं ने 7 विकेट पर 253 रन बनाए हैं छठी बार चैम्पियन बनने के लिए भारतीय टीम को यह स्कोर पार करना होगा।
10 ओवरों की समाप्ति तक भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का एक विकेट हासिल कर लिया। लिम्बानी ने सैम कोटांस को आउट किया। पावरप्ले समाप्त होने पर स्कोर 45/1 था, हैरी डिक्सन और ह्यू वेइब्गेन क्रीज पर थे।

डिक्सन और ह्यू वेइब्गेन के बीच एक बड़ी भागीदारी हुई और दोनों स्कोर 94 रनों तक लेकर चले गए। यहाँ से नमन तिवारी ने वेइब्गेन को आउट कर दिया। वह 48 रन बनाकर चलते बने। अगले ही पल तिवारी ने डिक्शन को भी 42 पर आउट कर भारत की धांसू वापसी कराई। 25 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 110/3 था।
ऑस्ट्रेलिया ने रयान हिक्स के रूप में चौथा विकेट गंवाया। वह 20 रन के निजी स्कोर पर राज लिम्बानी का शिकार बने। एक छोर से हरजस सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 55 रन जड़े। पिछले मैच में टीम को जीत दिलाने वाले रेफ मैकमिलन 2 रन बनाकर आउट हुए। 40 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट पर 187 रन था।
अंत में ऑस्ट्रेलिया के लिए ओलिवर पीक ने धाकड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 43 गेंदों में 46 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को 7 विकेट पर 253 के स्कोर तक पहुंचा दिया। राज लिम्बानी ने भारत के लिए सर्वाधिक 3 विकेट झटके। नमन तिवारी को 2 विकेट मिले।
भारत की प्लेइंग इलेवन
आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन धस, अरवेल्ली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी, नमन तिवारी, सौम्य पांडे
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
हैरी डिक्सन, सैम कोन्स्टास, ह्यू वीबगेन (कप्तान), हरजस सिंह, रयान हिक्स (विकेटकीपर), ओलिवर पीक, राफ मैकमिलन, चार्ली एंडरसन, टॉम स्ट्राकर, महली बियर्डमैन, कैलम विडलर












Click it and Unblock the Notifications