'Virat kohli का विकेट लेना सपने के सच होने जैसा', टॉड मर्फी ने कही दिल छू लेने वाली बात
India vs Australia 1st Test Nagpur: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी ने शानदार गेंदबाजी कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

India vs Australia 1st Test Nagpur: ऑस्ट्रेलिया के लिए नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी ने सबसे अधिक विकेट झटकके। अपने डेब्यू मैच में ही टॉड मर्फी ने पांच विकेट लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 22 साल के युवा स्पिनर टॉड मर्फी ने 5 विकेट लेकर भारतीय टॉप ऑर्डर को पवेलियन भेजने का काम किया। भारतीय पारी के पहले चार विकेट चटकाने में सफलता हासिल की।

टॉड मर्फी ने कोहली को भी किया आउट
विराट कोहली का विकेट लेना हर गेंदबाज का सपना होता है। टॉड मर्फी ने अपने पहले ही मुकाबले में विराट कोहली को आउट करने में कामयाबी हासिल की। कोहली को आउट करने के बाद टॉड मर्फी ने मैदान दिल खोलकर अपनी खुशी का इजहार किया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्होंने कोहली को लेकर दिल छू लेने वाली बात कही। उन्होंने बताया कि कोहली का विकेट लेने किसी सपने के पूरे होने जैसा है।

कोहली का विकेट लेना सपने के सच होने जैसा
टॉड मर्फी ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा कि विराट कोहली का विकेट हासिल करना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा था। मैं उन्हें काफी लंबे समय से देखता आ रहा हूं। वह हर क्रिकेटर के लिए एक हीरो की तरह है। इस मैच में आकर मैं कम से कम एक विकेट हासिल करने की उम्मीद कर रहा था। डेब्यू मैच में पांच खिलाड़ियों के साथ दिन का अंत करना शानदार अनुभव रहा।

टॉड मर्फी ने दिखाया अपना जलवा
पहले ही मुकाबले में टॉड मर्फी ने अपनी गेंदबाजी से इतिहास रचने का कारनामा किया। टॉड मर्फी ने केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और केएस भरत को आउट किया। मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए। जिसके जवाब में भारत ने खबर लिखे जाने तक 8 विकेट खोकर 378 रन बना लिए हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 200 से अधिक रनों की बढ़त हासिल कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications