IND vs AUS: रविचंद्रन अश्विन ने रचा इतिहास, तोड़ा कपिल देव का 'महारिकॉर्ड', ऑस्ट्रेलिया के छुड़ाए छक्के

India vs Australia 3rd Test, Ravichandran Ashwin: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविचंद्रन अश्विन ने कमाल की गेंदबाजी कर भारतीय टीम की मैच में वापसी कराई है।

India vs Australia

India vs Australia 3rd Test, Ravichandran Ashwin: भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अपनी गेंदबाजी से लगातार बड़े रिकॉर्ड बना रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए गेंद और बल्ले दोनों से ही अश्विन का प्रदर्शन शानदार रहा है। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर अपनी अहमियत साबित की है। उन्होंने भारत के लिए दूसरे दिन अहम विकेट चटकाने का काम किया। अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 3 विकेट लेकर भारत की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

अश्विन ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड

अश्विन ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर टेस्ट में अश्विन ने तीन विकेट लेने के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अश्विन के अपने 269 इंटरनेशनल मैच में 689 विकेट लेने में कामयाबी हासिल कर ली है। कपिल देव ने 1978 से 1994 तक के अपने करियर के दौरान 687 विकेट लिए थे। इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेट लेने के मामले में अश्विन ने अब कपिल देव को पछाड़ दिया है। वह कपिल देव से विकेट लेने के मामले में आगे निकल गए हैं।

कुंबले और हरभजन हैं अश्विन से आगे

कुंबले और हरभजन हैं अश्विन से आगे

भारतीय पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले और हरभजन सिंह इस मामले में आर अश्विन से आगे हैं। अनिल कुंबले के नाम 403 अंतरराष्ट्रीय मैच में 956 विकेट है। जबकि हरभजन सिंह ने 367 अंतरराष्ट्रीय मैच में 711 विकेट लिए थे। अश्विन के पास आने वाले समय में इन दोनों गेंदबाजों से आगे निकलने का मौका होगा। इंदौर में तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भी कमाल की गेंदबाजी की है।

197 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलियाई पारी

197 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलियाई पारी

भारत ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 197 रन पर रोकने का काम किया। दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 156 रन से आगे खेलना शुरू किया। पीटर हैंड्सकॉम्ब और कैमरन ग्रीन ने संभलकर बल्लेबाजी की शुरुआत की। भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के छह विकेट को महज 11 रन के भीतर ही झटकने का काम किया। अश्विन ने पीटर हैंड्सकॉम्ब के रूप में ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दिया। इसके बाद एक के बाद एक कर के ऑस्ट्रेलिया के बचे हुए सभी बल्लेबाज पवेलियन लौटते चले गए। भारत के लिए इससे पहले रवींद्र जडेजा ने बुधवार को चार विकेट झटके थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+