IND vs AUS: टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली के बल्ले में लगा जंग, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में रहे बेरंग

India vs Australia 3rd Test, virat kohli bad form: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली का बल्ला शांत रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले तीन मुकाबले में कोहली बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं।

kohli

India vs Australia 3rd Test, Highlights: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारतीय टीम को पहली बार टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है। सिर्फ 76 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट खोकर 78 रन बनाए। ऑस्ट्रलिया की इस जीत ने उसे वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचाने का काम किया। वहीं अब उसके पास भारत के खिलाफ इस सीरीज को बराबरी पर खत्म करने का मौका भी है। चार मैचों की यह सीरीज फिलहाल 2-1 पर है। ऐसे में चौथा टेस्ट मैच सीरीज के नतीजे को अंतिम रूप देने का काम करेगा।

लंबे समय से कोहली का बल्ला रहा है खामोश

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला लंबे समय से खामोश रहा है। साल 2019 में आखिरी बार विराट कोहली के बल्ले से शतक निकला था। इसके बाद से वह बल्ले से लगातार संघर्ष करते नजर आए। पिछले तीन साल के दौरान खराब बल्लेबाजी की वजह से उनके रन बनाने की औसत में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। विराट कोहली की नजरें अब सीरीज के चौथे टेस्ट पर टिकी होगी।

पिछली 20 टेस्ट पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक

साल 2019 में लगाए गए आखिरी शतक के बाद विराट कोहली की बल्लेबाजी औसत तेजी से नीचे गिरी है। वह पिछली 20 पारियों के दौरान सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए हैं। साल 2021 में आखिरी बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोहली ने अर्धशतक लगाया था। इसके बाद विराट 50 का आंकड़ा भी नहीं छू सके हैं। कोहली के बल्ले से लगातार 25 या उससे कम की औसत से रन निकले हैं। जिनसे उनकी टेस्ट बैटिंग औसत भी खराब हुई है।

अनुष्का के साथ पहुंचे महाकाल दरबार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर टेस्ट में हार झेलने के बाद विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ भोपाल पहुंचे हैं। भोपाल में जाकर उन्होंने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में पूजा-अर्चना की। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इससे पहले भी कई बार इन दोनों को महाकाल के शरण में देखा जा चुका है। क्रिकेट फैंस यही उम्मीद कर रहे होंगे कि सीरीज के आखिरी मुकाबले में कम से कम विराट कोहली के बल्ले से एक बड़ी पारी निकले। कोहली के खराब फॉर्म को लेकर लगातार भी आलोचनाएं कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+