विराट को गलत OUT देने वाले अंपायर से जा भिड़े कोहली, बीच मैदान पर हुआ बड़ा बवाल, फैंस ने भी उठाए सवाल
India vs Australia, 2nd Test Day 3 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच में विराट कोहली के आउट पर लगातार चर्चाओं का माहौल गर्म है।

India vs Australia, 2nd Test Day 3 Highlights: बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर खेला गया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए इस मुकाबले को भारत ने चार विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-0 से बढ़त लेने में कामयाबी हासिल की। विराट कोहली दूसरे टेस्ट मैच में अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे थे। अंपायर के गलत फैसले के कारण उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।

अर्धशतक से चूके विराट कोहली
दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में विराट कोहली के पास बड़ा स्कोर करने का मौका था। कोहली मैदान पर पूरी तरीके से जम चुके थे। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने कोहली शानदार अंदाज में अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे थे। लेकिन अंपायर के गलत फैसले की वजह से विराट कोहली को बिना अर्धशतक बनाए 44 रनों के स्कोर पर ही पवेलियन लौटना पड़ा। मैथ्यू कुनहेमन के ओवर की तीसरी गेंद पर कोहली ने डिफेंस किया। गेंद बैट और पैड पर एक साथ टकराई। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपील की और अंपायर ने आउट दे दिया। कोहली ने इस पर रिव्यू लिया और इसमें भी वह आउट दे दिए गए।

नितिन मेनन के फैसले पर उठे सवाल
विराट कोहली के आउट होने के साथ ही ऑनफील्ड अंपायर नितिन मेनन का यह फैसला सवालों के घेरे में आ गया। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इस पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे। ऐसा पहली बार नहीं है, इससे पहले भी नितिन मेनन कई बार कोहली को लेकर इस तरह का फैसला दे चुके हैं। ड्रेसिंगरूम में मौजूद हेड कोच राहुल द्रविड़ भी अंपायर के इस फैसले से बेहद निराश नजर आए। वहीं आउट होने के बाद कोहली गुस्से के साथ मैदान से बाहर गए।

खराब फैसले के बाद अंपायर से भिड़े
आउट होने के बाद विराट कोहली मैदान से चुपचाप चले गए। लेकिन जब वह फील्डिंग करने मैदान पर लौटे तो तुरंत ही अंपायर के पास पहुंच गए। भारत की पारी खत्म होने के बाद जब खिलाड़ी फील्डिंग करने आए तो कोहली नितिन मेनन के पास पहुंच गए। कोहली अंपायर को समझाने की कोशिश कर रहे थे कि वे आउट नहीं थे। कोहली और अंपायर नीतिन की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं दूसरा मैच जीतने के बाद अब भारतीय टीम की नजर सीरीज के तीसरे मुकाबले पर होगी।












Click it and Unblock the Notifications