IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव को लेकर रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान, क्या तीसरे वनडे में खेल पाएंगे मैच!
India vs Australia 2nd ODI, Highlights: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज बराबरी पर आ गई है।

India vs Australia 2nd ODI, Highlights: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो देखने को मिला। भारतीय बल्लेबाजों की खराब बैटिंग के कारण भारत को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारकर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 117 रन पर सिमट गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में 121 रन बनाकर मैच को आसानी से अपने नाम कर लिया।
हार के बाद भड़के कप्तान रोहित शर्मा
विशाखापट्टनम में भारत की हार के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा बेहद गुस्से में नजर आए। रोहित ने कहा कि यदि आप मैच हारते हैं तो वह काफी निराशाजनक होता है। हमने बल्ले से मेहनत नहीं की। बोर्ड पर पर्याप्त रन नहीं बनाए। यह 117 रन वाली पिच नहीं थी, लेकिन हमारे बल्लेबाज साझेदारी बनाने में नाकाम रहे। जिस कारण हम बड़ा स्कोर नहीं बना सके। हमने लगातार विकेट गंवाए और मैच से दूर होते चले गए।
दो मैच में दो गोल्डन डक..
टी-20 में बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव वनडे में अब तक कुछ खास असर नहीं छोड़ पाए हैं। वह वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों में दो गोल्डन डक पर आउट हो गए। सूर्यकुमार के साथ ड्रेसिंग रूम में भी रोहित बातचीत करते नजर आए। इसके अलावा मैच के बाद रोहित ने कहा कि सूर्यकुमार यादव को पता है कि उसे अच्छा प्रदर्शन करना होगा और टीम मैनेजमेंट उसे लगातार मौके देगा। सूर्यकुमार ने पिछले 16 वनडे मैच में एक अर्धशतक तक नहीं लगा पाए हैं। लेकिन रोहित के बयान से लगता है कि सूर्य़कुमार को आगे भी मौके मिलते रहेंगे।
श्रेयस अय्यर को लेकर दिया बड़ा अपडेट
रोहित ने श्रेयस अय्यर को लेकर भी अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि हमें श्रेयस अय्यर की वापसी के बारे में पता नहीं है। उसकी जगह खाली है तो हम सूर्या को ही मौका देंगे। सूर्यकुमार ने व्हाइट बॉल की क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। मैं पहले भी कह चुका हूं कि जिसमें क्षमता है उसे मौके मिलेंगे। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आखिरी और तीसरा वनडे मैच मंगलवार 21 मार्च को खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications