रोहित ने कर ली Dhoni के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, कोहली-गांगुली भी नहीं कर सके थे ऐसा
India vs Australia, 2nd Test Day 3 Highlights: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रही है।

India vs Australia, 2nd Test Day 3 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया दूसरा टेस्ट मैच तीसरे दिन ही खत्म हो गया। तीसरे दिन के पहले सत्र में ही ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम 9 विकेट 48 रनों पर गंवा दिए। जिसके बाद भारत के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद आसान हो गया। चौथी पारी में भारत को जीत के लिए सिर्फ 115 रनों की जरूरत थी, जिसे टीम ने आसानी से हासिल कर लिया।

रोहित शर्मा ने बनाया ये खास रिकॉर्ड
विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा ने भारतीय टेस्ट टीम की जिम्मेदारी अपने कंधो पर ली है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रोहित ने भारत को बतौर कप्तान शुरुआती चार टेस्ट मैचों में धमाकेदार जीत दिलाई है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। रोहित ने बतौर कप्तान शुरुआती चार मैचों को अपने नाम किया।

रोहित ने कर ली धोनी की बराबरी
साल 2022 में मोहली में श्रीलंका के खिलाफ पहली बार टेस्ट कप्तानी करने उतरे रोहित शर्मा के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड जुड़ गया है। ऑस्ट्रेलिया को दिल्ली टेस्ट में हराने के साथ ही रोहित कप्तान के तौर पर शुरुआती चार मैच जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित के अलावा दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और बाबर आजम ही यह कारनामा कर पाए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और सौरव गांगुली भी अपनी कप्तानी में भारत के लिए यह कारनामा नहीं कर सके थे।

भारत ने बनाई अजेय बढ़त
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच शानदार अंदाज में जीतकर भारत ने सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी महज 113 रन पर ही सिमट गई। जिसके बाद भारत को 115 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में जडेजा ने 7 और अश्विन ने 3 विकेट चटकाए। जबकि पहली पारी में अक्षर पटेल ने टीम के लिए सबसे अधिक 74 रन बनाने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications