आउट ऑफ फॉर्म केएल राहुल पर आखिरकार कप्तान रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिल रहा है बार-बार मौका

India vs Australia Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच में केएल राहुल बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। जिसके बाद उनके टीम में होने पर सवाल उठने लगे हैं।

India vs Australia

India vs Australia Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। खासतौर पर टीम के ऑलराउंडरों ने गेंद और बल्ले दोनों से ही मैच विनिंग परफॉर्मेंस दी है। आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल की तिकड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है। इन तीनों ही खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने शुरुआती दोनों टेस्ट को जीतने में कामयाबी हासिल की है।

लगातार फ्लॉप हो रहे हैं केएल राहुल

लगातार फ्लॉप हो रहे हैं केएल राहुल

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने साथी ओपनर केएल राहुल को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। राहुल लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म हैं। ऑस्ट्रेलिया से पहले बांग्लादेश के खिलाफ भी वह रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उम्मीद की जा रही थी कि राहुल के बल्ले से टीम के लिए बड़े रन आएंगे। लेकिन अब तक ऐसा होता हुआ दिखाई नहीं पड़ रहा है। ऐसे में फैंस लगातार केएल राहुल की जगह शुभमन गिल को टीम में शामिल करने की बात कर रहे हैं।

पिछली सात पारियों में 100 रन भी नहीं बने

पिछली सात पारियों में 100 रन भी नहीं बने

केएल राहुल के बल्ले से पिछली सात पारियों में 100 रन भी नहीं बने हैं। राहुल ने पिछली सात पारियों में 22, 23, 10, 2, 20, 17 और 1 रन बनाएं हैं। इस लचर प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा से केएल राहुल को लेकर सवाल किया गया। दिल्ली में शानदार जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए रोहित ने केएल राहुल को लेकर कहा कि उन्हें हर तरह की पिच पर रन बनाने होंगे। राहुल को धीमी उछाल लेती पिचों पर रन बनाने का अलग तरीका ढूंढना होगा।

इस वजह से मिल रहा है बार-बार मौका

इस वजह से मिल रहा है बार-बार मौका

रोहित शर्मा ने कहा कि केएल राहुल ने अपने आप को कई बार साबित किया है। रोहित ने कहा कि इंग्लैंड में खेलना कभी भी आसान नहीं होता है और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, यहां तक कि सेंचुरियन में भी शानदार प्रदर्शन था। दोनों प्रदर्शनों के चलते भारत ने दोनों मैच जीते थे। लेकिन राहुल को अपनी बल्लेबाजी पर और ध्यान देने की जरूरत है। युवा शुभमन गिल बेहतरीन फॉर्म में हैं और वह अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं जिससे राहुल पर दबाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में राहुल को खुद पर मेहनत करने की जरूरत है। मुझे और टीम को उम्मीद है कि वह जल्द ही फॉर्म में वापसी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+