IND vs AUS: 'चैंपियन खिलाड़ी हमेशा अपना रास्ता खुद बनाते हैं...' पोंटिंग ने कोहली को लेकर कही दिल की बात

Ricky Ponting statement on Virat Kohli: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली का बल्ला खामोश ही रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं।

India Vs Australia

Ricky Ponting statement on Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही सीरीज रोमांचक मोड़ पर आ पहुंचा है। तीसरे टेस्ट में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीत हासिल कर दमदार वापसी की। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा मुकाबला 9 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तमाम तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। मैच से पहले यहां पीएम मोदी की होर्डिंग भी लग दी गई है।

कोहली के बल्ले से नहीं निकले हैं रन

कोहली के बल्ले से नहीं निकले हैं रन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन विराट कोहली का बल्ला बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खामोश ही रहा है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कोहली को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है। उन्होंने विराट कोहली को आउट ऑफ बताने से मना किया है। पोंटिंग के मुताबिक यह सीरीज अभी तक बल्लेबाजों के लिए बुरे सपने की तरह रहा है। उन्होंने कहा कि इस सीरीज में किसी बल्लेबाज ने बड़ा स्कोर नहीं खड़ा किया है।

कोहली को बताया चैंपियन खिलाड़ी

कोहली को बताया चैंपियन खिलाड़ी

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के रिव्यू में बात करते हुए रिकी पोंटिंग ने कहा कि विराट कोहली एक चैंपियन खिलाड़ी हैं। वह अपना रास्ता खुद बनाना जानते हैं। वह इस समय रन नहीं बना पा रहे हैं, उन्हें भी इस बात का अंदाजा होगा, लेकिन मैं उनको लेकर चिंतित नहीं हूं। वह इस समय रन नहीं बना पा रहा है और शतक का सूखा है। मुझे लगता है कि कोहली जल्द ही वापसी करेंगे।

चौथे टेस्ट में होगी कोहली पर नजरें

चौथे टेस्ट में होगी कोहली पर नजरें

विराट कोहली चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज की पांच पारियों में सिर्फ 111 रन ही बना पाए हैं। कोहली का प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में लगातार गिरता जा रहा है। साल 2020 में उन्होंने 3 टेस्ट में 19.33 की औसत से 116 रन बनाए थे। लिहाजा कोहली अपनी बल्लेबाजी औसत में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। कोहली ने भारत के लिए 107 टेस्ट मैच खेले हैं और 48.12 की औसत से 8,230 रन बनाए हैं। अहमदाबाद में होने वाले टेस्ट के आखिरी मुकाबले में कोहली के बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+