IND vs AUS: 'डेविड वॉर्नर को तो तभी टेस्ट से संन्यास ले लेना चाहिए था', रिकी पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान

Ricky Ponting statement on David Warner: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को बीच में ही छोड़कर चोट के कारण ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर वापस अपने देश लौट चुके हैं।

India Vs Australia

Ricky Ponting statement on David Warner: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतर सके। चोटिल होने के बाद डेविड वॉर्नर सीरीज के बाकी बचे दो टेस्ट से बाहर हो गए। डेविड वॉर्नर को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग अक्सर अपनी राय रखते रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर वॉर्नर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं वॉर्नर

खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं वॉर्नर

भारत के खिलाफ नागपुर टेस्ट की दोनों पारियों में डेविड वॉर्नर बल्ले से फ्लॉप साबित रहे। भारतीय सरजमीं पर डेविड वॉर्नर का टेस्ट औसत भी बेहद खराब रहा है। लिहाजा उन्हें लेकर पहले भी कई बार आलचनाएं होती रही है। ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग के मुताबिक साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिडनी टेस्ट के बाद ही डेविड वॉर्नर को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर देना चाहिए था।

वॉर्नर को छोड़ देना चाहिए था टेस्ट क्रिकेट

वॉर्नर को छोड़ देना चाहिए था टेस्ट क्रिकेट

रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू शो के एक एपिसोड में कहा कि ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर का टेस्ट फॉर्म साल 2022 से चिंता का विषय रहा है। उन्होंने 14 मैचों में 26.39 की औसत से सिर्फ 607 रन बनाए, जिसमें पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में दोहरा शतक भी शामिल है। पोंटिंग ने कहा कि वॉर्नर के लिए संन्यास लेने का सही वक्त अफ्रीका के खिलाफ सिडनी में खेला गया टेस्ट मैच था। उन्हें उस वक्त ही टेस्ट क्रिकेट को छोड़ देना चाहिए था।

टीम को लेने होंगे कड़े फैसले

टीम को लेने होंगे कड़े फैसले

रिकी पोंटिंग के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई टीम को डेविड वॉर्नर को लेकर कड़े फैसले लेने होंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अगर वॉर्नर टीम के लिए अच्छा खेलते हैं तो वह एशेज में खेल सकते हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो टीम को उनकी जगह दूसरा विकल्प सोचना होगा। मुझे लगता है कि उनका करियर उस तरह से खत्म होने का हकदार है जैसा वह चाहते हैं। उन्होंने मेलबर्न में अपना 100वां टेस्ट खेला था और जाहिर तौर पर वहां पहली पारी में 200 रन बनाए थे। अब वॉर्नर के लिए ऐसी पारी आना इतना आसान नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+